लोकसभा चुनाव के बाद जिला संगठनों में रार, विरोध के स्वरों के बीच हो सकते हैं बदलाव
जिलाध्यक्षों को बदले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं
तिवाड़ी ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अपने ही नेताओं प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. महेश जोशी सहित कई नेताओं के खिलाफ संगठन स्तर पर सहयोग नहीं करने की पीड़ा जताई थी।
जयपुर। कांग्रेस के कई जिला संगठनों में विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव के बाद भी रार के हालात बने हुए हैं। कई जिलाध्यक्षों ने अंदरखाने स्थानीय नेताओं के खिलाफ नाराजगी जताई है। हाल ही में जयपुर शहर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। तिवाड़ी ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अपने ही नेताओं प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. महेश जोशी सहित कई नेताओं के खिलाफ संगठन स्तर पर सहयोग नहीं करने की पीड़ा जताई थी।
इसके अलावा कोटा, जोधपुर, जालोर, अजमेर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर आदि जिलों में भी अंदरखाने संगठन नेताओं में नाराजगी बनी हुई है। इसी नाराजगी के चलते कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए। जिलाध्यक्षों के स्तर पर जाहिर हो रही नाराजगी आलकमान स्तर पर भी पहुंच चुकी है। अब लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश और जिला संगठन स्तर पर कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। कई प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को बदले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Comment List