कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने ली भाजपा की सदस्यता, मोहन यादव ने किया पार्टी में स्वागत 

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल की थी

कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने ली भाजपा की सदस्यता, मोहन यादव ने किया पार्टी में स्वागत 

जिले के भाजपा नेता और विधायक भी मौजूद थे। यादव ने चुनावी सभा को भी संबोधित किया। 2023 के विधानसभा चुनाव में सप्रे ने बीना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल की थी। 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राहतगढ़ में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। सागर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे यादव ने सप्रे को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। 

इस अवसर पर जिले के भाजपा नेता और विधायक भी मौजूद थे। यादव ने चुनावी सभा को भी संबोधित किया। 2023 के विधानसभा चुनाव में सप्रे ने बीना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल की थी। 

 

Tags: nirmala

Post Comment

Comment List

Latest News