अक्षय कुमार ने ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन, फिल्म की सफलता की मनोकामना की

मंदिर में पुजारी परिवार ने उन्हें दर्शन कराएं

अक्षय कुमार ने ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन, फिल्म की सफलता की मनोकामना की

बाॅलीवुड के जानेमाने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने राजस्थान के अजमेर से जुड़े तीर्थराज पुष्कर में सृष्टि के रचयिता जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन किये।

जयपुर। बाॅलीवुड के जानेमाने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने राजस्थान के अजमेर से जुड़े तीर्थराज पुष्कर में ब्रह्मा के दर्शन किये। अजमेर के रेलमंडल मुख्यालय की लोकेशन पर निर्माणाधीन फिल्म जोली एल. एल. बी.-3 की शूटिंग के लिये अक्षय यहाँ आये हुए है। वह पुष्कर की एक रिसार्ट में रुके हुए है। पहले वह दो दिन पहले ब्रह्मा मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले थे, लेकिन प्रशंसकों की भारी भीड़ को देखते हुए उन्हें दर्शन निरस्त करना पड़ा। अक्षय सुरक्षा में ब्रह्मा मंदिर पहुंचे और भगवान ब्रह्मा के दर्शन कर कामयाबी की मनोकामना की। इस दौरान मंदिर में पुजारी परिवार ने उन्हें दर्शन कराये और अगवानी भी की। पुजारी किशन गोपाल वशिष्ट ने आरती में सहयोग किया। अक्षय सादे सफेद पोशाक में दर्शन करने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि फिल्म की शूटिंग अजमेर के अलावा मसूदा के देवमाली में होनी है। यह फिल्म ‘जोली एलएलबी’ का स्वीक्वल है। करीब 15 दिनों का शिड्यूल चल रहा है, जिसमें अजमेर रेलमंडल मुख्यालय भवन पर ‘जिला एवं सत्र न्यायालय दिल्ली’ का सैट सजा कर न्यायालय परिसर को जीवंत कर फिल्मांकन किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय के प्रतिद्वन्द्वी अधिवक्ता की भूमिका में अभिनेता अरशद वारसी हैं। साथ ही सह कलाकार सौरभ शुक्ला व अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी दिखाई देंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

SMS Hospital : जटिल सर्जरी से निकाली महिला के पित्ताशय-आंत में फंसी 30 पथरियां SMS Hospital : जटिल सर्जरी से निकाली महिला के पित्ताशय-आंत में फंसी 30 पथरियां
36 वर्षीय महिला के पित्ताशय और आंत में फंसी पथरियों को लेप्रोस्कोपी के जरिए बेहद जटिल सर्जरी कर निकाला गया...
Abdominal Cancer Day : युवा वर्ग भी तेजी से हो रहा शिकार
सूर्य देव का रौद्र रूप, बाड़मेर @ 46.9 डिग्री
लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव