विधि-विधान से खुले 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

विधि-विधान से खुले 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने।

केदारनाथ धाम। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष  के लिए शुक्रवार को प्रात: 7 बजे अक्षय तृतीया पर विधि-विधान से खुल गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने।

धामी ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी। प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है।

मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया था। कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर आकाश से हैलीकाप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए थे। मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने भी भंडारें आयोजित किए।

Read More केजरीवाल की जान को खतरा, मोदी के इशारे पर दी जा रही धमकी : संजय सिंह

आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास  तथा दूर बर्फ होने से सर्द बयारें चलती रही।

Read More Ebrahim Raisi Death : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

आज प्रात: चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। उसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय  रावल भीमांशंकर लिंग, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र ङ्क्षसह पुजारी, धर्माचार्य वेदपाठी तथा केदार सभा के पदाधिकारी तथा जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार प्रशासन के अधिकारी  पूरब द्वार से मंदिर पहुंच गए।  

Read More भीलवाड़ा भट्टी कांड में कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित; 2 आरोपी दोषी करार, 7 को किया बरी

उसके पश्चात, रावल, धर्माचार्य तथा पुजारी गणों ने द्वार पूजा शुरू की। भगवान भैरवनाथ  तथा भगवान शिव का आव्हान कर ठीक सुबह सात बजे बजे मंदिर के कपट खोल दिये गए। कपाट खुलने के बाद भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप दिया गया। उसके पश्चात श्रद्धालुओं ने  दर्शन शुरू किए।

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि...
मौसमी बीमारियों की नियमित रूप से करें मॉनिटरिंग : शुभ्रा सिंह
गर्मियों में प्रभारी करेंगे स्कूलों का दौरा, रिपोर्ट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता पर होंगे फैसले
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 93 हजार पार, शुद्ध सोना 77,000 के निकट
दिल्ली-मुंबई ​​​​​​​एक्सप्रेस वे तीन पर ट्रकों में भिड़ंत, कबाड़ हुए केबिन में फंसे दो लोगों की मौत, दो जने गंभीर घायल
19 हजार किलो से अधिक मिलावटी मसाले सीज
नमूने घटिया मिलने पर 10 दवाओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध