मांड गायकी के लिए मोहम्मद बंधु पद्मश्री से सम्मानित

मांड गायकी के लिए मोहम्मद बंधु पद्मश्री से सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य पद्मश्री सम्मान समारोह में राजस्थान के बीकानेर निवासी मांड लोक गायक बंधुओं की जोड़ी अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

जयपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य पद्मश्री सम्मान समारोह में राजस्थान के बीकानेर निवासी मांड लोक गायक बंधुओं की जोड़ी अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

मोहम्मद बंधुओं द्वारा इस मांड़ कला का प्रदर्शन दुनिया भर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ फिल्म उद्योग में भी काफी सजीविता के साथ किया है। मांड गायकी में मोहम्मद बंधुओं के लिए पद्मश्री सम्मान इस लोक कला को दुनिया भर में विशेष स्थान दिलाने के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी गौरव की बात है।

बीकानेर के छोटे से गांव तेजरासर में जन्में मोहम्मद बंधुओ ने मांड़ गायकी की संगीत कला को राजस्थान से निकालकर फिल्मी संगीत और विदेशी मंचों तक पहुंचाने का बेहतरीन काम किया है। विरासत में मिली संगीत की बुनियादी तालीम हासिल करने वाले मोहम्मद बंधु शास्त्रीय संगीत में भी अपना महत्वपूर्ण दखल रखते हैं। फिल्म संगीतकार और राजस्थानी मांड गायकी के सरताज मोहम्मद बंधु आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इनमें पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, और 110 को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। इस बर्ष के लिए पद्म पुरस्कार के लिए चुनी गईं हस्तियों में राजस्थान से बहरूपिया कलाकार जानकीलाल, माया टंडन, ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग सहित पांच लोग शामिल हैं।

Read More विपक्ष के दवाब से झुकी सरकार, नीलामी के आदेश स्थगित : जसवंत गुर्जर

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि...
मौसमी बीमारियों की नियमित रूप से करें मॉनिटरिंग : शुभ्रा सिंह
गर्मियों में प्रभारी करेंगे स्कूलों का दौरा, रिपोर्ट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता पर होंगे फैसले
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 93 हजार पार, शुद्ध सोना 77,000 के निकट
दिल्ली-मुंबई ​​​​​​​एक्सप्रेस वे तीन पर ट्रकों में भिड़ंत, कबाड़ हुए केबिन में फंसे दो लोगों की मौत, दो जने गंभीर घायल
19 हजार किलो से अधिक मिलावटी मसाले सीज
नमूने घटिया मिलने पर 10 दवाओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध