मुख्यमंत्री ने सपरिवार तिरुपति बालाजी मंदिर में लगाई धोक, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में सम्पूर्ण ब्रह्मांड के भगवान वेंकटेश्वर के सपरिवार पावन दर्शन कर पूजा अर्चना की।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में सम्पूर्ण ब्रह्मांड के भगवान वेंकटेश्वर के सपरिवार पावन दर्शन कर पूजा अर्चना की।
सीएम ने कहा कि ओम वेंकटेश्वराये नमो नमः. तिरुमल तिरुपति नमो नमः. जय बालाजी नमो नमः।। आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान आज तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में सम्पूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी भगवान वेंकटेश्वर के सपरिवार पावन दर्शन पूजन करने का सौभाग्य मिला। भगवान वेंकटेश्वर की कृपा दृष्टि समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे, सभी का कल्याण हो, मंगल हो, मेरी यही कामना है।
Comment List