भारत में लोकसभा चुनावों को प्रभावित कर रहा है अमेरिका : रूस 

लोकसभा चुनाव के दौरान वहां अस्थिरता करने की है

भारत में लोकसभा चुनावों को प्रभावित कर रहा है अमेरिका : रूस 

भारत में लोकतंत्र, धार्मिक स्वंतत्रता और मानवाधिकार उल्लंघन की स्थिति पर कुछ रिपोर्ट आई हैं। इनमें भारत को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई।

मॉस्को। रूस ने अमेरिका पर एक बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वॉशिंगटन भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका की कोशिश भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान वहां अस्थिरता करने की है। रूसी सरकार के स्वामित्व वाले मीडिया ने बताया कि विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अपने बयान में अमेरिका के बारे में ये कहा है। मारिया ने कहा कि भारतीय मानसिकता और इतिहास की अमेरिका को समझ नहीं है और वह भारत पर धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में आरोप लगा रहा है। रूस की ओर ये बयान ऐसे समय आया है, जब हाल के दिनों में अमेरिका की ओर से भारत में लोकतंत्र, धार्मिक स्वंतत्रता और मानवाधिकार उल्लंघन की स्थिति पर कुछ रिपोर्ट आई हैं। इनमें भारत को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई।

मारिया जखारोवा ने कहा कि जिस तरह के आरोप अमेरिका की ओर से लगाए गए हैं, वह एक देश के तौर पर भारत के लिए अपमानजनक हैं। अमेरिका के आरोपों के पीछे एक मकसद लगता है। वह भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करना और आम चुनावों को जटिल बनाना चाहता है। रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वाशिंगटन की हरकतें स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है, जिनका समर्थन नहीं किया जा सकता है। रूस ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में एक भारतीय अधिकारी की संलिप्तता के आरोपों को भी खारिज कर दिया। मारिया ने कहा कि हमारे पास मौजूद जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन ने अभी तक पन्नू की हत्या की साजिश तैयारी में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है।

यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट में भारत पर उठाए सवाल
अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने हाल ही में अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति अच्छी नहीं है। यूएससीआईआरएफ ने धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए भारत की आलोचना करते हुए कहा कि अपने विदेश विभाग से कहा है कि भारत को इस मामले में विशेष चिंता वाला देश घोषित करने के लिए कहा है। रिपोर्ट में सीएए का जिक्र करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर भेदभावपूर्ण नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों पर रिपोर्टिंग करने वाले समाचार मीडिया और एनजीओ पर निगरानी के लिए भी रिपोर्ट में चिंता जाहिर की गई है। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से भी भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप के प्रयास और देश के खिलाफ प्रचार के लिए अमेरिकी आयोग की आलोचना की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पिछले हफ्ते कहा था कि यूएससीआईआरएफ को राजनीतिक एजेंडे के साथ एक पक्षपाती इकाई है। यही उसकी वार्षिक रिपोर्ट में भी दिखता है। यूएससीआईआरएफ की दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि...
मौसमी बीमारियों की नियमित रूप से करें मॉनिटरिंग : शुभ्रा सिंह
गर्मियों में प्रभारी करेंगे स्कूलों का दौरा, रिपोर्ट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता पर होंगे फैसले
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 93 हजार पार, शुद्ध सोना 77,000 के निकट
दिल्ली-मुंबई ​​​​​​​एक्सप्रेस वे तीन पर ट्रकों में भिड़ंत, कबाड़ हुए केबिन में फंसे दो लोगों की मौत, दो जने गंभीर घायल
19 हजार किलो से अधिक मिलावटी मसाले सीज
नमूने घटिया मिलने पर 10 दवाओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध