BJP 12th List : भाजपा की 7 उम्मीदवारों की सूची जारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास को टिकट

BJP 12th List : भाजपा की 7 उम्मीदवारों की सूची जारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास को टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों की 12वीं सूची में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए उम्मीदवार आज घोषित कर दिए।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों की 12वीं सूची में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए उम्मीदवार आज घोषित कर दिए। पार्टी ने इसके साथ ही तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव तथा ओडिशा विधानसभा के चुनाव में 21 उम्मीदवारों की आज घोषणा की।

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत 12वीं सूची के अनुसार महाराष्ट्र के सातारा में छत्रपति उदयनराजे भोंसले को तथा पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को उतारा गया है। उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वजीत सिंह तथा देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। पंजाब की खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को, होशियारपुर (सु.) से अनीता सोम प्रकाश को तथा बठिंडा से पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू को उतारा गया है।

विधानसभा उपचुनावों में तेलंगाना की सिकंदराबाद छावनी सीट से डॉ. टी एन वामशा तिलक तथा उत्तर प्रदेश की ददरौल सीट से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओ पी श्रीवास्तव को, गैंसड़ी से शैलेन्द्र सिंह शैलू और दुद्धी (सु.) से श्रवण गोंड को उतारा गया है।

ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी सूची में भाजपा ने 21 उम्मीदवार घोषित किये हैं जिनमें दो महिलाएं हैं।

Read More केंद्र में नहीं बनेगी मोदी सरकार, इंडिया गठबंधन के हाथ में होगी सत्ता की चाबी: डोटासरा

Post Comment

Comment List

Latest News

आरतिया ने बैठक में दिए इन्नोवेटिव सुझाव आरतिया ने बैठक में दिए इन्नोवेटिव सुझाव
टीम आरतिया की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा इस मीटिंग में थे, उन्होंने सुझाया कि देश का कुल आयात...
देश में संविधान-लोकतंत्र बचाने की चल रही है जंग, 10 साल की राजनीति में आया बहुत बदलाव : सैलजा
भजनलाल शर्मा अब महाराष्ट्र में करेंगे चुनाव-प्रचार
प्रदेश में जारी गर्मी का कहर, कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की है संभावना
एक व्यक्ति ने चाकू से वार कर की बेटे की हत्या, पत्नी घायल
इजरायल के युद्धक विमानों ने सीरिया में किए हवाई हमले, बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था बेपटरी