केंद्र में सरकार बनी तो पेपरलीक के खिलाफ लाएंगे कड़ा कानून: गहलोत

केंद्र में सरकार बनी तो पेपरलीक के खिलाफ लाएंगे कड़ा कानून: गहलोत

पेपरलीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र में हमारी सरकार बनी तो देश भर में इसके खिलाफ कड़ा कानून लाएंगे।

जयपुर। पेपरलीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र में हमारी सरकार बनी तो देश भर में इसके खिलाफ कड़ा कानून लाएंगे।

गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पेपर लीक माफिया पूरे देश में सक्रिय है। भाजपा सरकार की लापरवाही एवं कार्रवाई की मंशा ना होने के कारण 10 साल में पेपर लीक माफिया देशभर में मजबूती से फैल गया है। इससे करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। राजस्थान में हमारी सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए उम्रकैद तक की सजा का कठोर कानून बनाया था। कांग्रेस की गारंटी है कि केन्द्र में सरकार बनने पर पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर कड़ा कानून बनाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News