सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, सांस्कृतिक विवधता को लेकर दिया था बयान 

सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, सांस्कृतिक विवधता को लेकर दिया था बयान 

कांग्रेस ने भारत की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता पर अपने सहयोगी संगठन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की आपत्तिजनक टिप्पणी से स्वयं को अलग कर लिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता पर अपने सहयोगी संगठन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की आपत्तिजनक टिप्पणी से स्वयं को अलग कर लिया है।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस स्वयं को पित्रोदा की टिप्पणी से अलग करती है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएँ दी गई हैं, वह अत्यंत गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।

पित्रोदा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के  राजनीतिक गुरु और मार्गदर्शक माना जाता है। वह राजीव सरकार में प्रधानमंत्री के सलाहकार रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि...
मौसमी बीमारियों की नियमित रूप से करें मॉनिटरिंग : शुभ्रा सिंह
गर्मियों में प्रभारी करेंगे स्कूलों का दौरा, रिपोर्ट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता पर होंगे फैसले
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 93 हजार पार, शुद्ध सोना 77,000 के निकट
दिल्ली-मुंबई ​​​​​​​एक्सप्रेस वे तीन पर ट्रकों में भिड़ंत, कबाड़ हुए केबिन में फंसे दो लोगों की मौत, दो जने गंभीर घायल
19 हजार किलो से अधिक मिलावटी मसाले सीज
नमूने घटिया मिलने पर 10 दवाओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध