यूक्रेन में आतंक मचा रहा खूंखार वैगनर ग्रुप

पुतिन की प्राइवेट आर्मी! पर्दे के पीछे से करती थी शिकार

यूक्रेन में आतंक मचा रहा खूंखार वैगनर ग्रुप

कई खबरों में दावा किया जा चुका है कि पुतिन वैगनर ग्रुप के लड़ाकों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ जंग में कर रहे हैं। मारत गैबिडुलिन ने बताया कि भाड़े के सैनिक आधिकारिक नहीं होते इसलिए उनके पास सैनिकों के समान अधिकार या गारंटी नहीं होती। उन्हें मिशन पूरा करने के बाद भुगतान किया जाता है।

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से वैगनर ग्रुप के बारे में बार-बार सुनने को मिल रहा है। किराए पर फाइटर्स देने वाला एक रूसी नेटवर्क जिसका कागजों और दस्तावेजों में कहीं कोई जिक्र नहीं है। न ही यह ग्रुप टैक्स रिटर्न फाइल करता है, इसके कथित समर्थक ग्रुप के साथ अपने किसी तरह के कनेक्शन से इनकार करते हैं और आधिकारिक रूप से रूस में प्राइवेट मिलिट्री कंपनियां अवैध हैं। कई खबरों में दावा किया जा चुका है कि पुतिन वैगनर ग्रुप के लड़ाकों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ जंग में कर रहे हैं। मारत गैबिडुलिन ने बताया कि भाड़े के सैनिक आधिकारिक नहीं होते इसलिए उनके पास सैनिकों के समान अधिकार या गारंटी नहीं होती। उन्हें मिशन पूरा करने के बाद भुगतान किया जाता है। आपने मिशन पूरा किया, अपना पैसा लिया और आप छुट्टी पर जा सकते हैं। गैबिडुलिन वैगनर ग्रुप के इकलौते पूर्व भाड़े के सैनिक हैं जो सार्वजनिक रूप से अपने अनुभवों को बताने के लिए सामने आए हैं।

पुतिन का शेफ है मुखिया
वैगनर ग्रुप के लड़ाकों पर कई तरह के अत्याचार के आरोप लग चुके हैं। कभी पर्दे के पीछे से काम करने वाला यह ग्रुप यूक्रेन युद्ध के बाद से खुलकर सामने आ चुका है। यह हमेशा या तो मिलिट्री इंटेलिजेंस का या स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेस का हिस्सा रहा है। कथित तौर पर इस समूह का चीफ रूसी कुलीन येवगेनी प्रिगोजिन है जिसे पुतिन का शेफ भी कहा जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News