Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के चलते टिकट नहीं दिया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव में दो लोकसभा सीटें ऐसी है जिन पर भाजपा नेताओं के परिजन चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के चलते टिकट नहीं दिया जाएगा। लेकिन प्रदेश की इन दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को वर्तमान में बनाए गए प्रत्याशियों से ज्यादा मजबूत कोई चेहरा आसपास भी नजर नहीं आ रहा था। झालावाड़ 12 लोकसभा क्षेत्र इन दोनों सीटों में सबसे ज्यादा चर्चित सीट है क्योंकि इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बेटा दुष्यंत सिंह चुनाव लड़ रहा है। अप्रत्यक्ष  इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा ही दाव पर है। हालांकि दुष्यंत सिंह इस सीट पर अब तक चार बार लोकसभा सांसद बन चुके हैं और हर बार वसुंधरा की प्रतिष्ठा कसौटी पर खरी उतरी है  और हर बार उन्हें सफलता मिली है। दुष्यंत का इस लोकसभा सीट पर पांचवा चुनाव है । पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले यहां से खुद भी लोकसभा सांसद रह चुकी है इसलिए यह उनकी परंपरागत सीट रही है। दुष्यंत के इस सीट पर चुनाव लड़ने के कारण कांग्रेस को यहां कड़ी चुनौती मिल रही है। वहीं दूसरी सीट राजसमंद है जहां पर नाथद्वारा के विधायक और राज परिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी महिमा विश्वराज को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है । यहां विश्व राज और उनके परिवार जाना पहचाना चेहरा है। विश्वराज हालांकि भाजपा में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही शामिल हुए थे और उन्हें भाजपा में लाने का श्रेय वर्तमान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को जाता है। बताया जाता है कि वही उन्हें भारतीय जनता पार्टी में लेकर आई है। यहां पूर्व में दिया कुमारी ही लोकसभा सांसद रही है और अब उनकी जगह बीजेपी ने महिला को ही टिकट देकर महिला वोटो को लुभाने का प्रयास किया है । राजसमंद लोकसभा सीट पर राज परिवार विश्व राज की पत्नी के चुनाव लड़ने से यह सीट चर्चित है और यहां भी कांग्रेस को कड़ी चुनौती है। इन दोनों ही सीटों पर चुनाव दूसरे चरण में होने हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा