मुंबई इंडियंस की बस जाम में फंसी, फैन ने मदद कर निकलवाया

प्रैक्टिस के बाद होटल वापस जा रही थी

मुंबई इंडियंस की बस जाम में फंसी, फैन ने मदद कर निकलवाया

रास्ते में टीम की बस एक चौराहे पर जाम में अटक गई। जिसके बाद कई फैंस बस के सामने से टीम के खिलाड़ियों की फोटो खींचते नजर आए। बस के आगे कुछ गाड़ियां और बाईक थीं।

जयपुर। आईपीएल का मैच खेलने आई मुंबई इंडियंस की टीम की बस जाम में फंस गई। एक फैन ने मदद कर बस को जाम से निकलवाया। इसके बाद पूरी टीम ने उसके लिए ताली बजाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस के आॅफिशियल अकाउंट से एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया गया है।  जानकारी के अनुसार, मुम्बई इंडियंस की टीम जयपुर में प्रैक्टिस के बाद होटल वापस जा रही थी।

रास्ते में टीम की बस एक चौराहे पर जाम में अटक गई। जिसके बाद कई फैंस बस के सामने से टीम के खिलाड़ियों की फोटो खींचते नजर आए। बस के आगे कुछ गाड़ियां और बाईक थीं। इसी दौरान भीड़ से एक युवक आगे आया और टीम की बस के लिए रास्ता साफ किया। इस युवक की टी शर्ट पर सनी लिखा था। इस मदद के बाद रोहित शर्मा समेत टीम के खिलाड़ियों ने इस फैन के लिए ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। मुंबई इंडियंस ने यह वीडियो खुद शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, दिल जीत लिया सनी भाई।

Tags: team

Post Comment

Comment List

Latest News

MBBS 1st Year का छात्र छोटे भाई के स्थान पर दे रहा था नीट-2024 का एग्जाम, दोनों गिरफ्तार MBBS 1st Year का छात्र छोटे भाई के स्थान पर दे रहा था नीट-2024 का एग्जाम, दोनों गिरफ्तार
बाड़मेर में थाना कोतवाली अंतर्गत अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस...
NEET Paperleak मामले में भाजपा की कलई खुली : डोटासरा
केंद्र में सरकार बनी तो पेपरलीक के खिलाफ लाएंगे कड़ा कानून: गहलोत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सिविल सेवा परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने की मुलाकात
महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण को लेकर गंभीर सरकार
शहीद सैनिक की बेटी की शादी में सीआरपीएफ जवानों ने निभाई रस्में
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दी