भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति अपना रही है -गहलोत 

मुख्यमंत्री रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ के धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल 

भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति अपना रही है -गहलोत 

ज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने हिंदुस्तान में पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश कर एक नई मिसाल कायम की है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन भी लागू की गई हैं। वे रविवार को नागौर जिले के रेण कस्बे में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ रामधाम देवल में ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री की पहली बरसी पर चल रहे आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के समापन समारोह में बोल रहे थे।

  रेण।  राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने हिंदुस्तान में पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश कर एक नई मिसाल कायम की है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन भी लागू की गई हैं। वे रविवार को नागौर जिले के रेण कस्बे में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ रामधाम देवल में ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री की पहली बरसी पर चल रहे आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत हेलीपैड से सीधे रामधाम देवी पहुंचे जहां ब्रह्मलीन हरिनारायण शास्त्री के नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सीसी ब्लॉक, सीसी सड़क टीन शेड, घाट निर्माण व मनरेगा अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण का भी लोकार्पण किया। 

तुष्टीकरण की नीति अपना रही भाजपा

मुख्यमंत्री गहलोत ने गत दिनों करौली व जोधपुर में हुए दंगों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति अपना रही है। धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक रंग दे रही है। भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान में आपस में झगड़ा करवाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे है। उनके शासनकाल में करौली व जोधपुर में दंगे हुए जिसमें एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई उस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने लोगों का आपस में भाईचारा व प्रेम से रहने का संदेश दिया।  

महिलाओं को मुफ्त मिलेगा स्मार्ट फोन 

उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी व लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त रूप में बताते हुए कहा कि चिरंजीवी योजनाओं के तहत दस लाख का बीमा फ्री करवाया जाएगा। जिसमें सभी गरीब व निर्धन व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। वही परिवार के मुखिया महिला को स्मार्टफोन फ्री दिया जाएगा। जिसमें इंटरनेट भी फ्री रहेगा। इंटरनेट से चिकित्सा, बिजली-पानी आदि के विभागों में शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। जिसमें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोकथाम लगेगी।  

साधु-संतों का बधावणा लिया 

मुख्यमंत्री ने यहां ब्रह्मलीन पीठाचार्य डॉ. शास्त्री की चरण पादुकाओं की पूजा कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आदि आचार्य दरियाव महाराज के समाधि स्थल पर भी मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने रेण पीठाधीश्वर आचार्य सज्जनराम महाराज, नरेना पीठाधीश्वर गोपालदास महाराज, सिंहथल पीठाधीश्वर क्षमाराम महाराज, शाहपुरा पीठाधीश्वर रामदयाल महाराज, खेड़ापा पीठाधीश्वर पुरुषोत्तमदास महाराज सहित साधु-संतों का बधावणा लिया। सज्जन महाराज ने मुख्यमंत्री गहलोत को स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से  स्वागत किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

कार्यक्रम में पर्वू सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा डेगाना, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा मेड़ता ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किए। मंच पर डीडवाना विधायक चेतन डूडी नागौर जिला प्रभारी राजेंद्र यादव डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गैसाबाद समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। इस दौरान धाम के उत्तराधिकारी बस्तीराम शास्त्री, चाडी महंत रामभरोस महाराज, टांकला महंत मोती महाराज, डेह उत्तराधिकारी संत श्री राम, संत रामभरोसे, रामस्वरूप आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन संत श्रवणराम ने किया ।

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी