आसान नहीं है बढ़ती उम्र में खूबसूरती को बरकरार रखना
पर्याप्त नींद लें और खूब पानी पिएं
डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में हैप्पी हार्मोन का उत्सर्जन होता है। इससे आप हमेशा हैप्पी रहते हैं। इसके अलावा, डार्क चॉकलेट के सेवन से त्वचा मॉइस्चराइज्ड रहती है।
हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। लोग बाजार में उपलब्ध सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। बढ़ती उम्र में खूबसूरती को बरकरार रखना आसान नहीं होता है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। बढ़ती उम्र में शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को बढ़ती उम्र में ज्यादा दिक्कत होती है। महिलाओं की हड्डियां जल्द कमजोर हो जाती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही त्वचा संबंधी परेशानियां भी होती हैं। इसके लिए बढ़ती उम्र में संतुलित आहार जरूरी है। साथ ही पर्याप्त नींद लें और खूब पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है और त्वचा की नमी बरकरार रहती है। साथ ही पर्याप्त नींद से स्ट्रेस रिलीज होता है।
डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में हैप्पी हार्मोन का उत्सर्जन होता है। इससे आप हमेशा हैप्पी रहते हैं। इसके अलावा, डार्क चॉकलेट के सेवन से त्वचा मॉइस्चराइज्ड रहती है। त्वचा के मॉइस्चराइज्ड रहने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती है। इससे बढ़ती उम्र में भी आप खूबसूरत दिख सकते हैं। इसके लिए डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें।
साबुत अनाज: साबुत अनाज में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स और ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं।
Comment List