म्यांमार में हवा में उड़ रहे प्लेन पर जमीन से चलाई गोली

जिस समय गोली लगी तब प्लेन एयरपोर्ट से चार किमी दूर 3,500 फीट की ऊंचाई पर था

म्यांमार में हवा में उड़ रहे प्लेन पर जमीन से चलाई गोली

म्यामांर की सेना इस समय सत्ता में है। सैन्य सरकार ने इस घटना के लिए विद्रोही ताकतों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि विद्रोही समूहों ने शूटिंग से इनकार किया है।

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। यहां प्लेन में बैठे एक पैसेंजर को अचानक से गोली लग गई। ये गोली उसे तब लगी है जब विमान हवा में काफी ऊंचाई पर था। गोली को जमीन से फायर किया गया था। गोली हवाई जहाज के केबिन को छेदते हुए सीधे पैसेंजर को लगी। घटना म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के विमान की है। विमान म्यांमार के लोइकाव में उतरने वाला था।  उसने अपने घाव पर नैपकिन लगा रखा है। लैंडिंग के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की एक और तस्वीर सामने आई, जिसमें हवाई जहाज पर गोली लगने से बना छेद दिख रहा है। जिस समय गोली लगी तब प्लेन एयरपोर्ट से चार किमी दूर 3,500 फीट की ऊंचाई पर था। लोइकाव, म्यांमार के काया राज्य की राजधानी है। स्थानीय म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के कार्यालय ने कहा कि घटना के बाद सभी विमानों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है।

इस तरह का हमला एक युद्ध अपराध 
म्यामांर की सेना इस समय सत्ता में है। सैन्य सरकार ने इस घटना के लिए विद्रोही ताकतों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि विद्रोही समूहों ने शूटिंग से इनकार किया है। म्यांमार सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने स्टेट टीवी को बताया कि मैं बताना चाहूंगा कि यात्री विमान पर इस तरह का हमला एक युद्ध अपराध है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग और संगठन शांति चाहते हैं उन्हें इस घटना की निंदा करनी चाहिए।

विद्रोहियों ने गोली चलाने से किया इनकार
सेना ने पिछले साल देश की लोकतांत्रिक सरकार को हटा दिया और नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। तभी से पूर्वी राज्य काया में सैन्य और विद्रोही समूहों के बीच लगातार लड़ाई चल रही है। तख्तापलट का लोगों ने विरोध किया, जिसे सेना ने बल के साथ कुचल दिया। इसकी जवाबी कार्रवाई में हजारों नागरिकों ने पीपुल्स डिफेंस फोर्स नाम का एक सैन्य संगठन बनाया। सेना ने इसे जिम्मेदार ठहराया है। वहीं संगठन की ओर से कहा गया कि उनका दल नागरिकों पर हमला नहीं करता। मिलिट्री हमेशा दूसरों को दोष देती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग