अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज

फिल्म में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाएंगी

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज

रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण सिंघम अजय देवगन की तरह पंजे वाला पोज करती नजर आ रही हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम सीरीज की अगली फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगें। इनके अलावा दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं। सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, हो गया है। इस फिल्म मे दीपिका पादुकोण की लेडी सिंघम के तौर पर एंट्री हो रही है, और वह फिल्म में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाएंगी।

रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण सिंघम अजय देवगन की तरह पंजे वाला पोज करती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, मेरी हीरो...रील में भी और रियल में भी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण। दीपिका पादुकोण को इस पोस्टर में पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। उनकी आंखों पर चश्मा है और सिंघम वाला पोज है।

 

Tags: singham

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा