निर्भया स्क्वाड ने 4 माह में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

असामाजिक तत्वों में भय बना हुआ है

निर्भया स्क्वाड ने 4 माह में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

एक एफआईआर दर्ज, एक गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए 6 शख्स को 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार करवाकर 44 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 

जयपुर। जयपुर आयुक्तालय में महिला-बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन ‘सतर्क जयपुर-सुरक्षित जयपुर’ के तहत निर्भया स्क्वाड महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर नजर आई। इससे निर्भया स्क्वाड की पहल पर मनचलों और असामाजिक तत्वों में भय बना हुआ है। एडिशनल कमिश्नर प्रथम कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त नितिशा जाखड़ के नेतृत्व में 1 जनवरी 2024 से अब तक जयपुर के भीड़भाड़ वाले विभिन्न स्थानों पर निर्भया स्क्वाड टीम ने ड्यूटी करते हुए 233 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करवाया। इसके साथ ही 2533 की मनचलों को समझाइश की गई। इस संबंध में विभिन्न थानों में 2 मुकदमें व 41 परिवाद दर्ज करवाए। दो लाख 24 हजार से अधिक महिला-बालिकाओं को जागरूक किया गया है। मास्टर ट्रेनर ने 286984 महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षिण दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्भया स्क्वाड में संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर  8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 पर 1 जनवरी 2024 से अब तक 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से एक एफआईआर दर्ज, एक गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए 6 शख्स को 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार करवाकर 44 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 

फोन कर पूछा कार्रवाई से हैं संतुष्ट आप
बिश्नोई ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में संचालित महिला गरिमा हैल्पलाइन नंबर 1090 पर 1 जनवरी 2024 से अब तक 755 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका नितिशा जाखड़ सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस नियत्रंण कक्ष जयपुर के सुपरविजन में 13 इंसदादी कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज करवाते हुए 655 शिकायतों का निस्तारण किया गया। पुलिस नियत्रंण कक्ष में संचालित वाट्स एप हेल्पलाइन 8764868200 पर प्राप्त 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 16 शिकायतों का निस्तारण करवाया। शिकायतों के निस्तारण के बाद प्राप्त जांच रिपोर्ट पर 10 प्रतिशत महिलाओं से फोन सम्पर्क किया गया। इस पर महिला परिवादियों ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि दिखाई। 

जरूर सेव करें नम्बर
बिश्नोई ने बताया कि भीड़भाड़ में जाने वाली सभी बालिकाएं और महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 जरूर सेव करें। इन सभी नंबरों को निर्भया 1, 2, 3, 4 और 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करें। किसी भी परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, आॅडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

 

Read More घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची का अपहरण

Tags: aware

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा