भाजपा के नेता अब दूसरे राज्यों में पहुंचे, कर रहे प्रचार

कई नेता तेलगांना कूच कर गए हैं

भाजपा के नेता अब दूसरे राज्यों में पहुंचे, कर रहे प्रचार

कुछ दिन में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, प्रदेश के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य नेता भी बाहरी राज्यों में भाजपा का चुनाव प्रचार और प्रबन्धन का जिम्मा संभालने के लिए रवाना होंगे। 

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई नेताओं ने बाहरी राज्यों में दौरे शुरू हो गए हैं। भजनलाल शर्मा कोलकाता में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी उड़ीसा के दौरे पर हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित कई नेता तेलगांना कूच कर गए हैं। 

कुछ दिन में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, प्रदेश के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य नेता भी बाहरी राज्यों में भाजपा का चुनाव प्रचार और प्रबन्धन का जिम्मा संभालने के लिए रवाना होंगे। 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News