तेवतिया के आखिरी दो गेंदों पर छक्कों से गुजरात जीता

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (96) शतक बनाने से चूक गए

तेवतिया के आखिरी दो गेंदों पर छक्कों से गुजरात जीता

गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में छह विकेट से सांसों को रोक देने वाली बेहद रोमांचक जीत

मुंबई। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (96) शतक बनाने से चूक गए लेकिन राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर जबरदस्त छक्के जड़ते हुए गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को छह विकेट से सांसों को रोक देने वाली बेहद रोमांचक जीत दिला दी। गुजरात की यह जीत की हैट्रिक रही जबकि पंजाब को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।  पंजाब ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (64) के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत 2022 आईपीएल के 16वें मैच में 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया जबकि गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर जीत अपने नाम की। गुजरात की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। रबादा ने मैथ्यू वेड को 6 रन पर बेयरस्ओ के हाथों लपकवा पवेलियन  लौटाया। इसके बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी निभा गुजरात को मजबूती प्रदान की।

इस जोड़ी को राहुल चाहर ने तोड़ा जब उसने साई सुदर्शन (35) को कप्तान मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करवाया। तीसरे विकेट के रूप में शुभमन गिल आउट हुआ। रबादा ने उसे मयंक अग्रवाल के हाथों लपकवाया। गिल ने अपने पाीर में 59 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और एक छक्के बदौलत 96 रन बना पाए।

आखिरी ओवर में तेवतिया का तेवर
गुजरात को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार थी। पांड्या के पहली गेंद पर रन आउट होने के बाद आए मिलर ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर एक रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर तेवतिया ने दो छक्के लगा गुजरात को पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई। तेवतिया तीन गेंदों पर 13 और डेविड मिलर 4 गेंदों पर 6 रन बना नाबाद रहे।

स्कोर बोर्ड:
पंजाब किंग्स :            रन गेंद 4 6
मयंक को. राशिद बो. हार्दिक    5 9 1 0
धवन को वेड बो. राशिद    35 30 4 0
बेयरस्टो को. तेवतिया बो. फर्ग्युसन   8 8 2 0
लिविंग्स्टन को. मिलर बो. राशिद    64 27 7 4
जितेश को. गिल बो. नलकांडे    23 11 1 2
ओडियन को. गिल बो. नलकांडे    0 1 0 0
शाहरुख पगबाधा बो. राशिद   15 8 0 2
रबादा रनआउट    1    1    0    0 1 1 0 0
राहुल चाहर अविजित    22 14 2 1
वैभव बो. शमी   2 6 0 0
अर्शदीप अविजित    10 5 1 0
अतिरिक्त :     4        
कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन।
विकेट पतन : 1-11 (मयंक), 2-34 (बेयरस्टो), 3-86 (धवन), 4-124 (जितेश), 5-124 (ओडियन), 6-153 (लिविंग्स्टन), 7-154 (शाहरुख),  8-156 (रबादा), 9-162 (वैभव).
गेंदबाजी : शमी 4-0-36-1, हार्दिक 4-0-36-1, फर्ग्युसन 4-0-33-1, राशिद 4-0-22-3, नलकांडे 3-0-37-2, तेवतिया 1-0-24-0.
स्कोर बोर्ड:
गुजरात टाइटंस :             रन गेंद 4 6
वेड को. बेयरस्टो बो. रबादा    6 7 1 0
गिल को.मयंक बो. रबादा   96 59 11 1
सुदर्शन को. मयंक बो. चाहर    35 30 4 1
हार्दिक रन आउट   27 18 5 0
डेविड मिलर अविजित  6 4 1 0
राहुल तेवतिया अविजित    13 3 0 2
अतिरिक्त :     7        
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन।        
विकेट पतन : 1-32 (वेड), 2-133 (सुदर्शन), 3-170 (शुभमन गिल), 4-172 (हार्दिक).
गेंदबाजी : वैभव 4-0-34-0, अर्शदीप 4-0-31-0, रबादा 4-0-35-2, राहुल चाहर 4-0-41-1, ओडियन  3-0-35-0, लिविंग्स्टन 1-0-12-0.
प्लेयर ऑफ द मैच : शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)
IPL अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक रन रेट
केकेआर 4 3 1 6 +1.102
गुजरात टाइटंस 3 3 0 6 +0.349
लखनऊ जायंट्स 4 3 1 6 +0.256
राजस्थान रॉयल्स  3 2 1 4 +1.218
आरसीबी 3 2 1 4 +0.159
पंजाब किंग्स 4 2 2 4 +0.152
दिल्ली कैपिटल्स 3 1 2 2 -0.116
सीएसके 3 0 3 0 -1.251
मुंबई इंडियंस  3 0 3 0 -1.362
हैदराबाद 2 0 2 0 -1.825


 
     
 
 
   
     
 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें