मुंबई-हरियाणा ने खोला गोल्ड मेडल से खाता

आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग-

मुंबई-हरियाणा ने खोला गोल्ड मेडल से खाता

उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ के स्पोर्ट्स विभाग की मेजबानी में श्रमजीवी महाविद्यालय में जारी आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में शुक्रवार को शुभारंभ कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड़ आदि ने किया।

उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ के स्पोर्ट्स विभाग  की मेजबानी में श्रमजीवी महाविद्यालय में जारी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में शुक्रवार को शुभारंभ कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड़ आदि ने किया। आयोजन सचिव डॉ. भवानीपाल सिंह ने  बताया कि शुक्रवार  को 47, 52 किलो ग्राम वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 47  किलो महिला भार वर्ग में मुम्बई विवि की रसीका आवरे सी. ने स्कवेट में 177.5 किलो, बेंच प्रेस में 75 किलो, डैड लिफ्ट में 147.5 किलाग्राम सहित  कुल 400 किलोग्राम वजन उठा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पीएएच सोलापुर विवि की कापल के.  भाखरे ने  स्कवेट में 162.5 किलो, बेंच प्रेस में 100 किलो, डैड लिफ्ट में 135 किलाग्राम सहित  कुल 397.5 किलोग्राम वजन उठा रजत पदक अपने नाम किया। वीबीएसपी विवि जोनपुर की सीता ने  स्कवेट में 175 किलो, बेंच प्रेस में 70 किलो, डैड लिफ्ट में 150 किलाग्राम सहित  कुल 395 किलोग्राम वजन उठा कांस्य  पदक जीता। 52  किलो महिला भार वर्ग में जीजे विवि हिसार हरियाणा की कोमल ने  स्कवेट में 182.5 किलो, बेंच प्रेस में 82.5 किलो, डैड लिफ्ट में 167.5 किलाग्राम सहित  कुल 432.5 किलोग्राम वजन उठा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पीएएचएस सोलापुर विवि की  कामिनी गणेश  ने  स्कवेट में 170 किलो, बेंच प्रेस में 97.5 किलो, डैड लिफ्ट में 157.5 किलाग्राम सहित  कुल 425 किलोग्राम वजन उठा रजत पदक अपने नाम किया। चंडीगढ़ विवि मोहाली की कंचन स्वामी ने  स्कवेट में 175 किलो, बेंच प्रेस में 105 किलो, डैड लिफ्ट में 145 किलाग्राम सहित  कुल 425 किलोग्राम वजन उठा कास्य  पदक जीता। शनिवार को सुबह 8 बजे 63, 69, 76 किलो भार के मुकाबले होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले
बाड़मेर जिले में 26, जैसलमेर में 22 और जयपुर में मिल चुके हैं 3 मरीज
धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए
शासन सचिव ने फिर किया जलभवन का औचक निरीक्षण : 11 अनुपस्थित मिले, चार को नोटिस
आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार