IPL: डेनियल सैम्स के आखिरी जबरदस्त ओवर के दम पर मुंबई इंडियंस ने टॉप टीम गुजरात टाइटंस को पांच रन से हराया

मुम्बई की गुजरात टाइटंस पर सनसनीखेज जीत

IPL: डेनियल सैम्स के आखिरी जबरदस्त ओवर के दम पर मुंबई इंडियंस ने टॉप टीम गुजरात टाइटंस को पांच रन से हराया

टिम डेविड ने बनाए 21 गेंद पर 44 रन

मुम्बई। डेनियल सैम्स के आखिरी जबरदस्त ओवर के दम पर मुंबई इंडियंस ने चोटी की टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को पांच रन से हरा दिया। गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे लेकिन सैम्स ने गुजरात को उसकी मंजिल पर जाने से पहले रोक दिया।  


मुंबई ने बनाए थे 177 रन : मुंबई ने ईशान किशन (45), कप्तान रोहित शर्मा (43) और टिम डेविड (नाबाद 44) की आतिशी पारियों से 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और  फिर गुजरात को 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन पर रोक दिया। सलामी जोड़ी ने जोड़े 74 रन  : ईशान और रोहित ने मुम्बई  के टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते ओपनिंग साझेदारी में 74 रन जोड़े। रोहित और इशान की शुरुआत शानदार रही थी और आधी पारी की समाप्ति पर लग रहा था कि मुंबई 200 का आंकड़ा पार कर जाएगी। हालांकि लगातार अंतराल पर विकेट लेकर गुजरात ने रन गति पर अंकुश लगाया और वापसी की। अंतिम ओवरों में टिम डेविड की आतिशी पारी ने मुम्बई को 170 के पार पहुंचाया।

टिम डेविड ने बनाए 21 गेंद पर 44 रन
रोहित ने 28 गेंदों पर 43 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। ईशान ने 29 गेंदों पर 45 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाये जबकि टिम डेविड ने 21 गेंदों पर नाबाद 44 रन में दो चौके और चार छक्के लगाए। गुजरात की तरफ से राशिद खान ने 24 रन पर दो विकेट लेने के अलावा दो कैच भी लपके। अलजारी जोसफ, लॉकी फर्ग्युसन और प्रदीप सांगवान के हिस्से में एक-एक विकेट आया।

 स्कोर बोर्ड:    
 मुम्बई इंडियंस :    रन गेंद 4 6
 ईशान को. राशिद बो. जोसफ     45 29 5 1
 रोहित पगबाधा राशिद    43 28 5 2
 सूर्या को. राशिद बो. संगवान   13 11 0 1
 तिलक रन आउट   21 16 2 0
 पोलार्ड बो. राशिद    4 14 0 0
 टिम अविजित    44 21 2 4
 डेनियल को. राशिद बो. फर्ग्युसन    0 2 0 0
 अश्विन अविजित     0 0 0 0
अतिरिक्त :     7
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन।
विकेट पतन : 1-74 (रोहित), 2-99 (सूर्या), 3-111 (ईशान), 4-119 (पोलार्ड), 5-157 (तिलक), 6-164 (डेनियल).
गेंदबाजी : शमी 4-0-42-0, जोसफ 4-0-41-1, राशिद 4-0-24-2, फर्ग्युसन 4-0-34-1, संगवान 3-0-23-1, तेवतिया 1-0-11-0.
स्कोर बोर्ड:
गुजरात टाइटंस :     रन गेंद 4 6
साहा को. डेनियल बो. अश्विन    55 40 6 2
गिल को. पोलार्ड बो. अश्विन  52 36 6 2
हार्दिक रन आउट  24 14 4 0
सुदर्शन हिट विकेट बो. पोलार्ड   14 11 1 1
मिलर अविजित    19 14 1 1
तेवतिया रन आउट    3 4 0 0
राशिद अविजित    1 1 0 0
अतिरिक्त :     4
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन।
विकेट पतन : 1-106 (गिल), 2-111 (साहा), 3-138 (सुदर्शन), 4-156 (हार्दिक), 5-171 (तेवतिया).
गेंदबाजी : डेनियल 3-0-18-0, बुमराह 4-0-48-0, अश्विन 4-0-29-2, मेरेदिथ 4-0-32-0, कार्तिकेय 3-0-29-0, पोलार्ड 2-0-13-1.
प्लेयर ऑफ द मैच : टिम डेविड (मुम्बई इंडियंस)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच   जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     11 8 3 16 +0.120
लखनऊ जायंट्स    10 7 3 14 +0.397
राजस्थान रॉयल्स     10 6 4 12 +0.340
आरसीबी   11 6 5 12 -0.444
दिल्ली कैपिटल्स   10 5 5 10 +0.641
हैदराबाद    10 5 5 10 +0.325
पंजाब किंग्स      10 5 5 10   -0.229
केकेआर      10 4 6 8 +0.060
सीएसके   10 3 7 6 -0.431
मुंबई इंडियंस    10 2 8 4 -0.725





Post Comment

Comment List

Latest News