Bribe : दौसा जिले में ग्राम विकास अधिकारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Bribe : दौसा जिले में ग्राम विकास अधिकारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में पंचायत सिमित सिकन्दरा की ब्राह्मण बैराड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नितेश शर्मा को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में पंचायत सिमित सिकन्दरा की ब्राह्मण बैराड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नितेश शर्मा को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी की एसआईयू जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि स्कूल में कमरों एवं नालों के निर्माण कार्य के बिलों का भुगतान करने की एवज ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बैराड़ा ने कमीशन के 32 हजार 500 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

इस पर एसीबी टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद शर्मा को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज
केरल के कई जिलों में शिगेला संक्रमण के 126 मामले सामने आने और एक बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य...
मस्कट-जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव, अब सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी जयपुर
मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन
न्यूयॉर्क सिटी में भीषण हादसा: पेन स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में 5 लोग घायल, संदिग्ध गिरफ्तार
इंटरनेट बंदी के बीच जयपुर एयरपोर्ट की एडवाइजरी, यात्रियों को पहले से तैयारी करने की सलाह
राज काज में क्या है खास, जानें
'इंडिया' गठबंधन की बड़ी बैठक: दिल्ली में जुटे 23 विपक्षी दल, संसद सत्र और चुनावी रणनीति पर मंथन