योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी

राशन, पेंशन, मनरेगा और छात्रवृत्ति छिनने का अंदेशा

योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान का हवाला देते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ को वोटर आईडी से जोड़ने की तैयारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बहाने गरीबों के नाम काटकर उनके अधिकारों को छीनने की साजिश रची जा रही है।

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर योजनाओं का लाभ आधार कार्ड के बजाय मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) से जोड़ने की तैयारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के एक वीडियो को साझा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार मतदाता सूची के जरिए गरीबों के अधिकारों को नियंत्रित करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मतदाता सूची से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर करोड़ों लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और यदि इसे नहीं रोका गया तो भविष्य में और भी लोगों के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य रूप से उन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के साथ मिलीभगत और वोट चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी मतदाता सूची बनाने की तैयारी है, जिसमें भाजपा का बहुमत सुनिश्चित रहे और भविष्य में उसी सूची के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ भी तय किया जाए। उन्होंने आशंका जताई कि आज पंचायती राज की योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ने की बात हो रही है, कल राशन, पेंशन, मनरेगा, आवास, छात्रवृत्ति और आरक्षण जैसी सुविधाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वोट देना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है, कोई शर्त नहीं। किसी गरीब की पेंशन उसके वोटर कार्ड की गुलाम नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल वोट चोरी नहीं, बल्कि लोगों के अधिकारों की चोरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह चुनाव जीतने की राजनीति नहीं, बल्कि चुनाव चोरी करने और सत्ता में बने रहने का स्थायी इंतजाम है। कांग्रेस इस तरह की कोशिशों को सफल नहीं होने देगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण