ऊर्जा नेटवर्क विस्तार में नीमराना बनेगा बड़ा केंद्र, 6,000 एमवीए सब-स्टेशन से हरियाणा-एनसीआर को मिलेगी बिजली

अंतरराज्यीय बिजली आपूर्ति को नई मजबूती 

ऊर्जा नेटवर्क विस्तार में नीमराना बनेगा बड़ा केंद्र, 6,000 एमवीए सब-स्टेशन से हरियाणा-एनसीआर को मिलेगी बिजली
देश के बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को 2032 तक 6.48 लाख सर्किट किलोमीटर करने के लक्ष्य में राजस्थान का नीमराना अहम भूमिका निभाएगा। यहां 6,000 एमवीए क्षमता का 765/400 केवी सब-स्टेशन बनाया जा रहा है।

जयपुर। केंद्र सरकार के वर्ष 2032 तक देश के बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को 6.48 लाख सर्किट किलोमीटर तक बढ़ाने के लक्ष्य में राजस्थान का नीमराना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। राष्ट्रीय विद्युत योजना के तहत विकसित हो रही नीमराना-II–कोटपुतली ट्रांसमिशन परियोजना (N2KTL) से अंतरराज्यीय बिजली आपूर्ति को नई मजबूती मिलेगी।

विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 तक देश में 220 केवी और उससे अधिक क्षमता का नेटवर्क 5.09 लाख सर्किट किलोमीटर हो चुका है, जिसमें 27 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य है। इसके अंतर्गत नीमराना में 765/400 केवी का अत्याधुनिक सब-स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसकी कुल क्षमता 6,000 एमवीए होगी। साथ ही, नीमराना-II से कोटपुतली तक 250 किलोमीटर लंबी 400 केवी डबल सर्किट लाइन भी बिछाई जा रही है। यह कॉरिडोर बीकानेर के रिन्यूएबल एनर्जी जोन (फेज-IV) से उत्पादित सौर और पवन ऊर्जा की निकासी कर उसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ेगा। इससे नीमराना की औद्योगिक इकाइयों सहित हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के बड़े शहरी व औद्योगिक केंद्रों को स्वच्छ और निर्बाध बिजली मिल सकेगी, जिससे नीमराना की पहचान एक प्रमुख ऊर्जा ट्रांसमिशन हब के रूप में उभरेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पाली में भाजपा जिला परिषद सदस्य चौथाराम मेघवाल को नोटिस, 5 दिन में मांगा जवाब पाली में भाजपा जिला परिषद सदस्य चौथाराम मेघवाल को नोटिस, 5 दिन में मांगा जवाब
पाली जिला परिषद में जिला प्रमुख प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा में विवाद गहरा गया है। प्रदेश नेतृत्व ने...
साइबर ठगी रोकने के लिए जयपुर में जुटेंगे देशभर के टेक्निकल एक्सपर्ट, 37 टीमें 24 घंटे में खोजेंगी समाधान
रूस-बहरीन के बीच बढ़ेगा आपातकालीन सहयोग, इमरकॉम प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव मनामा पहुंचे
ऊर्जा नेटवर्क विस्तार में नीमराना बनेगा बड़ा केंद्र, 6,000 एमवीए सब-स्टेशन से हरियाणा-एनसीआर को मिलेगी बिजली
भाजपा ने ब्यावर जिला परिषद सदस्य ज्योति चौहान और पति को थमाया नोटिस, 5 दिन में मांगा जवाब
परिसीमन बिल पर NDA को DMK का समर्थन! संसद में साथ आने को तैयार, केंद्र के सामने रखीं दो बड़ी शर्तें
सिपेट में कल से जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक, 3 दिन होगा पेट्रोरसायन तकनीक पर मंथन