दुनिया
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मिस्र में भीषण सड़क हादसे के बाद टैंकर में लगी आग, 31 लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
Published On
By Jaipur KD
मिस्र की राजधानी काहिरा के रिंग रोड पर गीजा प्रांत के वर्राक इलाके में बुधवार शाम ईंधन टैंकर में लगी भीषण आग से 31 लोगों की मौत हो गयी और 21 अन्य घायल हो गए। इस घटना से पूरे देश में शोक और स्तब्धता का माहौल है।यह हादसा एक ईंधन टैंकर के पलटने के बाद हुआ। अमेरिका के 25% टैरिफ की धमकी पर भड़की माकपा, मोदी सरकार से कहा- दबाव में न करें व्यापार समझौता
Published On
By Jaipur NM
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी को हथियार बनाकर द्विपक्षीय व्यापार समझौते में अपनी शर्तें मनवाने के लिए दबाव बना रहा है। पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार की प्रतिक्रिया को कमजोर बताते हुए मांग की कि वह घरेलू उत्पादकों, श्रमिकों और आर्थिक संप्रभुता के हितों से कोई समझौता न करे। पुतिन के करीबी का खुलासा, यूक्रेन मुद्दे पर यूरोप के साथ रूस की कैसी बातचीत?
Published On
By Jaipur
यूरोपीय देशों के साथ संपर्क बनाए रखने की बात स्वीकार की है। क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उशाकोव के मुताबिक, बातचीत में यूरोप की यूक्रेन वार्ता में संभावित भूमिका और उसके रुख पर चर्चा हो रही है। हालांकि, रूस फिलहाल यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा है। हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
Published On
By Jaipur
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुनिया में हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की की हत्या उसका साथी या परिजन कर देता है। सालभर में ऐसी 50 हजार हत्याएं हुईं, यानी रोजाना औसतन 137 महिलाएं अपनों के हाथों जान गंवा रही हैं। अफ्रीका में ऐसी हत्याओं की दर सबसे अधिक दर्ज की गई। अमेरिका: मिसिसिपी तट के समीप विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Published On
By Jaipur NM
अमेरिका में मिसिसिपी तट के समीप मैक्सिको की खाड़ी में मंगलवार को एक छोटा सेसना 210 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। न्यू ऑरलियन्स से फोर्ट मायर्स जा रहे इस विमान का मलबा हॉर्न आइलैंड के पास पानी में मिला है, जिसकी जांच एफएए और एनटीएसबी कर रहे हैं। चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन
Published On
By Jaipur
चीन ने बुधवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शेनझोउ-24 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। लांग मार्च-2एफ रॉकेट से रवाना हुआ यान तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचेगा। चालक दल में दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पाकिस्तानी नागरिक मुहम्मद जीशान अली भी शामिल हैं। वे अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले पाकिस्तानी और तियांगोंग पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बने। शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं
Published On
By Jaipur NM
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया है कि अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत किसी भी अपराधी को प्रत्यर्पण प्रक्रिया के बिना देश लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंगलवार को राजनयिकों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि हसीना को सामान्य यात्री की तरह नहीं, बल्कि हथकड़ी और कड़ी सुरक्षा के बीच ही वापस लाया जा सकता है। ननकाना साहिब में जत्थेदार की सिख युवाओं से अपील, कहा- पाकिस्तान के सिखों ने कठिन हालात में भी पहचान रखी कायम
Published On
By Jaipur NM
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर ननकाना साहिब में आयोजित गुरमत समागम में सिख युवाओं से केशों की संभाल करने और सिखी स्वरूप बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान के सिखों के समर्पण तथा पिशौरी व सिंधी संगत की सेवा भावना से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। ईरान: बिना हिजाब गाना गाने पर महिला सिंगर को को कोर्ट ने सुनाई ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
Published On
By Jaipur NM
ईरान में बिना हिजाब सार्वजनिक रूप से गाना गाने के मामले में गायिका परस्तू अहमदी और उनके चार साथियों को कुम शहर में 74-74 कोड़े मारे गए हैं। जून 2026 में अदालत ने उन्हें यह सजा सुनाने के साथ ही दो साल के लिए देश छोड़ने और किसी भी कलात्मक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाया था। दिसंबर 2024 के एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट वीडियो को लेकर यह कार्रवाई की गई है। समुद्र में साइबर वार! 50 मालवाहक जहाजों पर हमले, अमेरिका कर रहा ईरान के कनेक्शन की जांच
Published On
By Jaipur
अमेरिका करीब 50 मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की संभावित भूमिका की जांच कर रहा है। निशाने पर तेल, एलपीजी, रसायन और अन्य सामग्री ले जाने वाले जहाज थे। कुछ को बम होने की झूठी चेतावनी मिली, जबकि कई जहाजों के चालक दल को हमले की भनक तक नहीं लगी। एनवीडिया बोर्ड का फैसला, सीईओ की कुर्सी पर फिर बैठे जेन्सन हुआंग
Published On
By Jaipur KD
एनवीडिया के सह-संस्थापक जेन्सन हुआंग को कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से दोबारा प्रेसिडेंट और सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले उन्होंने 12 नवंबर को इस्तीफा दिया था। अमेरिकी अधिकारियों से मिले इनपुट के बाद बोर्ड ने उनकी वापसी को मंजूरी दी। तेल की कीमतों में गिरावट को ट्रंप ने बताया 'बड़ा धोखा', डेमोक्रेट्स और ईरान पर लगाए गंभीर आरोप
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर 3 नवंबर के मध्यावधि चुनावों के बाद तेल की कीमतों में आई गिरावट, शेयर बाजार की कमजोरी और ईरानी हमलों को अपनी पूर्व भविष्यवाणियों से जोड़ा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स और ईरान ने मिलकर तेल की कीमतें ऊंची रखने की कोशिश की, हालांकि उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। राजस्थान समाचार
मूवी मस्ती
बिजनेस
26 Nov 2026 13:08:03
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती से रुपये पर दबाव बढ़ा। बुधवार को...
