8 दिन बाद शारजाह फ्लाइट शुरू, जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को मिली राहत

लगातार कई दिनों तक उड़ानें रद्द

8 दिन बाद शारजाह फ्लाइट शुरू, जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को मिली राहत

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण प्रभावित उड़ान सेवाओं के बीच जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। करीब 8 दिन बाद शारजाह के लिए फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू। एयर अरबिया की फ्लाइट सोमवार सुबह शारजाह से जयपुर पहुंची।

जयपुर। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण प्रभावित उड़ान सेवाओं के बीच जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 8 दिन बाद शारजाह के लिए फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू हुआ है। एयर अरबिया की फ्लाइट सोमवार सुबह शारजाह से जयपुर पहुंची। यह फ्लाइट सुबह करीब 4:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। फ्लाइट के जयपुर पहुंचने के बाद निर्धारित समयानुसार इसे सुबह 5:45 बजे शारजाह के लिए रवाना किया गया। इस विमान से शारजाह से 180 से अधिक यात्री जयपुर पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते पिछले कई दिनों से खाड़ी देशों की फ्लाइट्स प्रभावित हो रही थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले 28 फरवरी को शारजाह के लिए यह फ्लाइट संचालित हुई थी। इसके बाद लगातार कई दिनों तक उड़ानें रद्द रहीं। अब फ्लाइट के फिर से शुरू होने से यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित