भारत
दुनिया  भारत 

चीन को भारत की दो टूक, तथ्यों को इंकार से नहीं बदला जा सकता, लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा

चीन को भारत की दो टूक, तथ्यों को इंकार से नहीं बदला जा सकता, लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा भारत ने लद्दाख के 28 स्थानों का सर्वे ऑफ इंडिया के मानचित्र पर नामकरण किए जाने पर चीनी आपत्ति को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और चीन के इंकार से यह स्थापित सत्य नहीं बदलेगा।
Read More...
भारत  Top-News 

बिहार में नाव पलटन से 13 लोगों की मौत : मोदी ने व्यक्त किया दुख, पीड़ित परिवरों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

बिहार में नाव पलटन से 13 लोगों की मौत : मोदी ने व्यक्त किया दुख, पीड़ित परिवरों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हादसा मंगलवार को राघोपुर प्रखंड में हुआ था।
Read More...
भारत 

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-7 पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनावी पारदर्शिता की मांग उठाई। दिल्ली पुलिस ने जाखड़ समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
Read More...
भारत  Top-News 

मानहानि मामला : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि की कार्यवाही पर लगी रोक

मानहानि मामला : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि की कार्यवाही पर लगी रोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट ने पहले मामला रद्द करने से इनकार किया था।
Read More...
भारत  बिजनेस 

यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय

यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय एनपीसीआई ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 0.4% एमडीआर शुल्क लागू करने का फैसला दिवाली तक टाल दिया है। पहले यह 15 अक्टूबर से लागू होना था। नई तारीख बाद में घोषित होगी। 2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान और रुपे डेबिट कार्ड लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
Read More...
भारत 

दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का

दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में कहा कि भारत का मंत्र ‘पावर टू एम्पावर’ है। भारत दुनिया को जोड़ने और सबको सशक्त बनाने में विश्वास करता है। उन्होंने मजबूत अर्थव्यवस्था, 700 अरब डॉलर से अधिक विदेशी मुद्रा भंडार और तेज रिफॉर्म का जिक्र करते हुए वैश्विक सहयोग की अपील की।
Read More...
भारत  Top-News 

राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही भाजपा, चमाला ने कहा- कांग्रेस नेता को मिल रहे समर्थन को पचा नहीं पा रही बीजेपी

राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही भाजपा, चमाला ने कहा- कांग्रेस नेता को मिल रहे समर्थन को पचा नहीं पा रही बीजेपी कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा पर राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनहित यात्रा में मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा परेशान है। चमाला ने आरोप लगाया कि भाजपा दुर्भावनापूर्ण राजनीति कर रही है और कर्नाटक भाजपा से बेबुनियाद आरोप लगाने से बचने की अपील की।
Read More...
भारत  Top-News 

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को चाय पर बुलाया, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को चाय पर बुलाया, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा गांधी ने मंगलवार शाम चार बजे इंडिया गठबंधन के नेताओं को अपने आवास पर चाय पर आमंत्रित किया है। बैठक में एसआईआर रोकने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी। विपक्षी दलों के बीच समन्वय और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।
Read More...
भारत 

कश्मीर में लगी भीषण आग : दुकानें और घर जलकर खाक, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां

कश्मीर में लगी भीषण आग : दुकानें और घर जलकर खाक, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पुंछ जिले की मंडी तहसील के लोरान इलाके में सोमवार आधी रात भीषण आग से तीन घर और तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Read More...
भारत 

भारतीय रुपए ने भरी ऊंची उड़ान, 82 पैसे की जोरदार मजबूती

भारतीय रुपए ने भरी ऊंची उड़ान, 82 पैसे की जोरदार मजबूती रिजर्व बैंक के कड़े कदमों से रुपये को बड़ी राहत मिली। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82 पैसे मजबूत होकर 94.96 पर पहुंच गया। तेल कंपनियों के लिए विशेष डॉलर विंडो और हेजिंग नियमों में सख्ती से डॉलर की मांग घटी। हालांकि, वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतें अब भी चुनौती हैं।
Read More...
भारत  Top-News 

पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की हत्या : नशे की बिक्री को लेकर दुकानदार से बहस, पूरी वारदात वीडियो में कैद

पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की हत्या : नशे की बिक्री को लेकर दुकानदार से बहस, पूरी वारदात वीडियो में कैद नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वे फेसबुक लाइव थे। मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने के आरोप को लेकर बहस के बाद दुकानदार ने गोली चला दी। झोटा का साथी गंभीर घायल है, जबकि आरोपी फरार है।
Read More...
भारत  Top-News 

जंतर-मंतर पर बैन : CJP कार्यकर्ताओं के साथ गेट फांदकर पहुंचे आशुतोष रांका और सौरव दास, पुलिस ने हिरासत में लिया

जंतर-मंतर पर बैन : CJP कार्यकर्ताओं के साथ गेट फांदकर पहुंचे आशुतोष रांका और सौरव दास, पुलिस ने हिरासत में लिया प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के अगले ही दिन CJP कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड और लोहे के गेट फांदकर वहां प्रदर्शन किया। आशुतोष रांका और सौरव दास की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD मैदान निर्धारित प्रदर्शन स्थल हैं।
Read More...