रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़

छह विकेट पर 689 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली

रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़

रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ मजबूत बढ़त बनाई। लखनऊ में दूसरे दिन स्टंप तक कर्नाटक छह विकेट पर 689 रन पर पहुंचा। देवदत्त पडिक्कल ने 232 और आर स्मरण ने नाबाद 121 रन बनाए। करुण नायर ने 60 रन जोड़े।

लखनऊ। देवदत्त पड़िक्कल (232) और आर स्मरण (नाबाद 121) की शानदार पारियों की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाफ स्टंप के समय छह विकेट पर 689 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

कर्नाटक ने कल के दो विकेट पर 355 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में तीसरा विकेट करुण नायर (60) के रूप में गिरा। इसके बाद कप्तान देवत्त ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 330 गेंदों में 29 चौके और तीन छक्कों की मदद से 232 रन की पारी खेली। श्रेयस गोपाल शून्य और कृतिक कृष्णा 60 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने के समय आर स्मरण 121 और विद्याधर पाटिल 35 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह