तमिलनाडु के वेल्लोर में भयावह हादसा: मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट ऊंचा रथ पलटने से 7 लोगों की मौत
वेल्लोर: उत्सव के दौरान 60 फीट ऊंचा रथ गिरा, 7 मृत
तमिलनाडु के वेल्लोर में मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट ऊंचा रथ गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तमिलनाडु। तमिलनाडु के वेल्लोर से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सालाना मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट उंचा रथ अचानक ही नियंत्रण बिगड़ने के कारण गिर गया, जिससे करीब 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये पूरा हादसा 16 फरवरी सोमवार की देर रात जुलूस के दौरान हुआ। इस हादसे के बाद पुलिस, बचाव कर्मियो और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया।
इस पूरे हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता हैं कि लकड़ी के टूटे हुए बीम और बड़े रथ के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए है, जिससे ट्रैफिक रुक गया और देखने वाले हैरान रह गए। बता दें कि यह हादसा मयना कोलाई फेस्टिवल के दौरान हुआ, जो महा शिवरात्रि के अगले दिन मनाया जाता है।

Comment List