आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर

सलामी जोड़ी मार्श-हेड की शतकीय साझेदारी 

आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में पल्लेकेले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। पथुम निसंका ने नाबाद 100 रन बनाकर टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया 181 पर ऑलआउट हुई, जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

पल्लेकेले। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (100) के नाबाद शतक की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा अपनी लगातार तसरी जीत के साथ आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप में यह दूसरी करारी हार है। उसे सोमवार को तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इससे पूर्व जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था। लगातार दूसरी हार से ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूनार्मेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब उसकी उम्मीदें जिम्बाब्वे की हार पर टिकीं हैं। अगर जिम्बाब्वे मंगलवार को होने वाले मैच में आयरलैंड को हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 184 रन बना जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट का पहला शतक :

पथुम निसंका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के ठोके। निसंका ने इस टूनार्मेंट का पहला शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले।

Read More चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम

सलामी जोड़ी मार्श-हेड की शतकीय साझेदारी :

Read More एडहॉक कमेटी ने घरेलू क्रिकेट सुधार के लिए जिलों से मांगे सुझाव : दौसा, चूरू और झुंझुनूं ने कहा- कमजोर जिलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले मदद

इससे  पर्वू श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। नौवें ओवर में दुशान हेमंता ने ट्रेविस हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में दुनित वेल्लालगे ने कैमरन ग्रीन (3) का शिकार कर लिया। 11वें ओवर में हेमंता ने मिचेल मार्श को आउट कर श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई। मिचेल मार्श ने 27 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए 54 रन बनाये। इसके बाद जॉश इंग्लिस (22) और ग्लेन मैक्सवेल (27) को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाजी श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण आगे दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुशान हेमंता ने तीन और दुश्मांता चमीरा ने दो विकेट लिये।   

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात