अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव

मानवाधिकार नेता जेसी जैक्सन का 84 वर्ष की आयु में निधन

अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव

मार्टिन लूथर किंग के सहयोगी और प्रमुख अमेरिकी नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन का मंगलवार को निधन हो गया। दो बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रहे जैक्सन ने आजीवन समानता और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।

वॉशिंगटन। अमेरिका के नागरिक अधिकार नेता, मार्टिन लूथर किंग के सहयोगी और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जेसी जैक्सन का मंगलवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जैक्सन परिवार के बयान में कहा गया, जैक्सन मंगलवार सुबह अपने परिवार के बीच शांति से गुजर गए। न्याय, समानता और मानवाधिकारों के लिए उनके पक्के इरादे ने आजादी और सम्मान के लिए दुनिया भर में चल रहे आंदोलन को हिला दिया। 

जैक्सन एक जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। उन्होंने 1984 और 1988 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए दो बार चुनाव लड़ा था। आठ अक्टूबर 1941 को ग्रीनविल, दक्षिण कैरोलिना में जन्मे जैक्सन कम उम्र में ही राजनीति में शामिल हो गये थे। वह 1960 के दशक में मार्टिन लूथर किंग के सदर्न क्रिश्चियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस के लीडर के तौर पर मशहूर हुए। जब किंग की 1968 में मेम्फिस, टेनेसी में हत्या हुई, तो वह उनके साथ मौजूद थे। 

उन्होंने 1971 में ऑपरेशन पुश और 1983 में नेशनल रेनबो कोएलिशन सहित दो सामाजिक न्याय संगठन शुरू किये। जैक्सन बाद की जिंदगी में भी एक मानवाधिकार कार्यकर्ता बने रहे। उन्होंने अमेरिका और विदेशों में वंचित समूहों के लिए नागरिक अधिकारों की मांग लगातार जारी रखी। 

जैक्सन के परिवार में उनकी पत्नी जैकलीन, उनके बच्चे सैंटिटा, जेसी जूनियर, जोनाथन, यूसेफ, जैकलीन, एश्ले जैक्सन और पोते-पोतियां हैं। परिवार ने अपने बयान में कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम शिकागो में होंगे।

Read More अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा: गाजा में शांति, पुनर्निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर देगा शांति बोर्ड, 19 फरवरी को दिया जाएगा अंतिम रूप

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?  ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'? 
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री डॉ. एंड्रयू चार्लटन भारत में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेंगे। वह सुरक्षित एआई और 'ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक...
Weather Update : आज मौसम में बदलाव के आसार, बारिश की भी संभावना 
दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार, जानें
कला प्रेमियों ने देखी ‘एका द वन’ प्रदर्शनी, 68 पेंटिंग्स की गई प्रदर्शित 
असम सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस के पूर्व नेता भूपेन कुमार बोरा के भाजपा में शामिल होने का दिया संकेत, कल दिया था पार्टी से इस्तीफा
अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव
राजस्थान से ‘भारत विस्तार’ का शंखनाद, एआई से बदलेगी खेती की तस्वीर