Weather Update : आज मौसम में बदलाव के आसार, बारिश की भी संभावना 

प्रदेश में सर्दी का असर खत्म हो गया 

Weather Update : आज मौसम में बदलाव के आसार, बारिश की भी संभावना 

राजस्थान में मौसम में बदलाव की संभावना है। जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में तेज हवा, बारिश और ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 18 फरवरी को अधिक रहेगा। दिन का तापमान 30-35 डिग्री के बीच रहेगा।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर खत्म हो गया है, लेकिन आज से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभाग के साथ जोधपुर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जयपुर सहित कई जिलों मंगलवार सुबह से तेज हवा चल रही है और घने बादल छाए हुए हैं। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 18 फरवरी को रहेगा।

दिन का तापमान 35 डिग्री के करीब :

पिछले 24 घंटे में राज्य में सभी जगह आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप रही। सिरोही, हनुमानगढ़ और बारां को छोड़कर सोमवार को शेष सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

Read More जासूसी केस में खुलासा : पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी, आरोपी राजस्थान इंटेलिजेंस की रिमांड पर

आज और कल राज्य में सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ :

Read More चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर मे शनि पुष्य नक्षत्र पर अभिषेक, सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। मावठ के असर से आगामी 2-3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने व इसके बाद बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Read More कमिश्नर ने थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए निस्तारण के निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग