जयपुर
राजस्थान  जयपुर 

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट कूड़ेदान लगाने की पहल की है। सेंसर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) से लैस यह कूड़ेदान भरते ही अधिकारियों को अलर्ट भेजेगा। इसमें लगा कॉम्पैक्टर कचरे का आयतन घटाएगा। जीपीएस ट्रैकिंग से कचरा प्रबंधन भी अधिक प्रभावी होगा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। सपत्नीक पहुंचे सीएम ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी हैं। उनकी सक्रियता से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित रेलवे ने सौर ऊर्जा के इस्तेमाल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर के 12,495 रेल भवनों पर 351 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इस उपलब्धि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। मार्च 2027 तक सभी चिन्हित उपयुक्त भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान

त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान त्योहारों पर रेलवे का खास इंतजाम, 129 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त सुरक्षा और 24 घंटे सक्रिय वॉर रूम बनाए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 50 ट्रेनों में 140 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत

हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत राजस्थान हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीठासीन अधिकारियों और रीडर्स को प्रशिक्षण देने की जरूरत बताई। जस्टिस अशोक कुमार जैन ने चौथी जमानत याचिका मंजूर करते हुए कहा कि न्याय की प्रतीक्षा में किसी को अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता। आरोपी 17 महीने से जेल में है, लेकिन ट्रायल में सिर्फ एक गवाह के बयान हुए।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

विधायक 4 बार, एक बार सांसद... जसवंत यादव के निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक

विधायक 4 बार, एक बार सांसद... जसवंत यादव के निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक भाजपा के वरिष्ठ नेता और बहरोड़ विधायक जसवंत यादव का रविवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती रहे थे। चार बार विधायक और अलवर से सांसद रहे यादव के निधन से बहरोड़ विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब छह महीने में उपचुनाव कराना होगा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दीपावली पर लोगों से गुलजार रहे बाजार, आज होगा घर-घर लक्ष्मी का आह्वान

दीपावली पर लोगों से गुलजार रहे बाजार, आज होगा घर-घर लक्ष्मी का आह्वान दीपावली का महापर्व रविवार को प्रदोष काल में मनाया जाएगा। घर-घर मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना होगी। रोशनी से बाजार जगमगा रहे हैं। वहीं, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनेगा। मंदिरों में गिरिराज महाराज की पूजा के साथ भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।
Read More...
राजस्थान  जयपुर  Top-News 

जयपुर-मुंबई के बीच शाम को बढ़ेगा हवाई सफर, अब मिलेगी एक और फ्लाइट

जयपुर-मुंबई के बीच शाम को बढ़ेगा हवाई सफर, अब मिलेगी एक और फ्लाइट हवाई सफर करने वालों को जल्द एक और विकल्प मिलने जा रहा है। स्पाइसजेट दोनों शहरों के बीच नई नियमित उड़ान शुरू करेगी। एसजी 701 मुंबई से शाम 5:25 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि एसजी 702 शाम 6:05 बजे जयपुर से मुंबई रवाना होगी। इसके शुरू होने से इस रूट पर रोजाना उड़ानों की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो जाएगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर  Top-News 

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सिर्फ 12-12 मिनट के दो खास मुहूर्त, जानें सही समय

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सिर्फ 12-12 मिनट के दो खास मुहूर्त, जानें सही समय दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए इस बार दो विशेष शुभ मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार शाम 6:16 से 6:28 और 6:52 से 7:05 बजे तक पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। व्यापारियों के लिए बही-खाता पूजन का शुभ समय रात 12:34 से 2:50 बजे तक रहेगा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दिवाली पर सोने और 9 रत्नों का स्वाद : 1.11 लाख रुपए किलो मिठाई, एक पीस की कीमत 3 हजार रुपए 

दिवाली पर सोने और 9 रत्नों का स्वाद : 1.11 लाख रुपए किलो मिठाई, एक पीस की कीमत 3 हजार रुपए  दिवाली पर जयपुर में मिठाइयों का लग्जरी अंदाज देखने को मिल रहा है। बाजार में आई ‘स्वर्ण प्रसादम’ की कीमत 1.11 लाख रुपए किलो है। इसका एक पीस करीब 3 हजार रुपए का है। 24 कैरेट सोने, केसर और चिलगोजे से बनी इस मिठाई के अलावा सोने के सिक्कों और नौ रत्नों वाली मिठाइयां भी आकर्षण बनी हुई हैं।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

भजनलाल शर्मा की पहल पर 32 देशों से उमड़े प्रवासी, 4 हजार से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

भजनलाल शर्मा की पहल पर 32 देशों से उमड़े प्रवासी, 4 हजार से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन प्रवासी राजस्थानी दिवस को लेकर दुनियाभर में बसे राजस्थानियों में जबरदस्त उत्साह है। 11 अक्टूबर से शुरू हुए पंजीकरण में अब तक 32 देशों से 4 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी दर्ज कराई है। यूएई सबसे आगे है, जबकि सिंगापुर, मॉरीशस, अमेरिका और ब्रिटेन से भी बड़ी संख्या में पंजीकरण मिले हैं। आयोजन 8 से 10 दिसंबर तक जयपुर में होगा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत

पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 25 जिलों की 115 पंचायत समितियों के 2133 वार्डों में 7521 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद 11 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए। मतदान 14 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 20 नवंबर को होगी। पंच-सरपंच चुनाव 16 नवंबर को होंगे।
Read More...