Jaipur News
राजस्थान  जयपुर 

पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई

पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई जापान के नागोया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अजमेर की सृष्टि अरोड़ा ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि की यह उपलब्धि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता

रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता एनएसयूआई नेता रितु बराला मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में चला कांग्रेस का 42 घंटे लंबा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। जयपुर पुलिस द्वारा दिल्ली में पहले से मामला दर्ज होने का हवाला देकर लिखित में इनकार करने के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने न्याय के लिए अदालत जाने की घोषणा की।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

कांग्रेस खराब कर रही प्रदेश का माहौल, त्यौहार में डाल रही व्यवधान: मदन राठौड़

कांग्रेस खराब कर रही प्रदेश का माहौल, त्यौहार में डाल रही व्यवधान: मदन राठौड़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना पर जयपुर में बेवजह प्रदर्शन कर कांग्रेस त्योहारों के समय माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि एफआईआर घटना स्थल पर ही दर्ज होती है और कांग्रेस बिना सोच-समझ केवल नाटक कर रही है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

180 दिन दूध देना और सालाना 1800 लीटर की आपूर्ति जरूरी, डेयरी संघों के चुनाव में दूध की आपूर्ति से तय होगा वोट का अधिकार

180 दिन दूध देना और सालाना 1800 लीटर की आपूर्ति जरूरी, डेयरी संघों के चुनाव में दूध की आपूर्ति से तय होगा वोट का अधिकार राजस्थान के जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के चुनाव नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब चुनाव लड़ने या मतदान के लिए सदस्य समिति द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 180 दिन में कम से कम 1800 लीटर दूध देना और ऑडिट पूरा होना अनिवार्य होगा। साथ ही उपाध्यक्ष पद का नया प्रावधान भी जोड़ा गया है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा

पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज से रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने कॉलेज परिसर का दौरा कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत राजस्थान देश भर में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि 2.22 लाख से अधिक लाभार्थियों का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। लाभार्थियों को रियायती ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित सिविल लाइन्स आवास पर महानवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

सड़क किनारे कचरे का ढेर देख महापौर ने लगाई अधिकारियों को फटकार, मौके पर ही करवाई सफाई

सड़क किनारे कचरे का ढेर देख महापौर ने लगाई अधिकारियों को फटकार, मौके पर ही करवाई सफाई जयपुर में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के दौरान महापौर सुनील कोठारी ने विद्याधर नगर में सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर पर त्वरित कार्रवाई की। निजी कार्यक्रम में जाते समय कचरा दिखने पर उन्होंने वाहन रुकवाया और जेसीबी-डंपर मंगवाकर स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सफाई करवाई। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दीप्ति जीवनजी के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम भजनलाल ने दी बधाई, बोले- देश का गौरव बढ़ाया 

दीप्ति जीवनजी के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम भजनलाल ने दी बधाई, बोले- देश का गौरव बढ़ाया  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 की महिला 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी को बधाई दी। सीएम ने कहा कि दीप्ति की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है, जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जैन तीर्थों के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचे 28.79 लाख घरेलू पर्यटक; दिलवाड़ा, नाकोड़ा और रणकपुर बने धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र

जैन तीर्थों के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचे 28.79 लाख घरेलू पर्यटक; दिलवाड़ा, नाकोड़ा और रणकपुर बने धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र राजस्थान पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के दौरान प्रदेश के 14 प्रमुख जैन तीर्थों पर 28.79 लाख से अधिक घरेलू पर्यटक पहुंचे। माउंट आबू स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर 11.44 लाख पर्यटकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि नाकोड़ा और चमत्कार जैन तीर्थ में भी भारी भीड़ दर्ज की गई।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव: शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन करधनी नगर में रिम्स डिफेंस एकेडमी में आयोजन, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद अग्रवाल रहे मौजूद 

जयपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव: शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन करधनी नगर में रिम्स डिफेंस एकेडमी में आयोजन, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद अग्रवाल रहे मौजूद  विजयादशमी के पावन अवसर पर जयपुर के निवारू लिंक रोड स्थित रिम्स डिफेंस एकेडमी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपना स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, शारीरिक प्रदर्शन और बौद्धिक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद अनुशासित गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन निकाला, जिस पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा की।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दिवाली सजावट: व्यापारी दो फाड़ महासंघ ने जताया आभार, मंडल ने उठाए सवाल

दिवाली सजावट: व्यापारी दो फाड़ महासंघ ने जताया आभार, मंडल ने उठाए सवाल दीपावली पर जयपुर के बाजारों में सजावट की अनुमति अवधि को लेकर व्यापारिक संगठनों में मतभेद सामने आए हैं। नगर निगम द्वारा सजावट की अवधि 7 से बढ़ाकर 11 दिन करने का जयपुर व्यापार महासंघ ने स्वागत किया है, जबकि जयपुर व्यापार मंडल ने इसे अपर्याप्त बताते हुए कम से कम 20 दिन की अनुमति देने की मांग की है।
Read More...

Advertisement