1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद : 20 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया होगी प्रारम्भ, जयपुर में 42 खरीद केन्द्र स्थापित

समय पर उपज का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके

1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद : 20 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया होगी प्रारम्भ, जयपुर में 42 खरीद केन्द्र स्थापित

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कृषि जिन्स सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु पंजीकरण प्रक्रिया दिनांक 20 मार्च 2026 से प्रारम्भ की जा रही है।

जयपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कृषि जिन्स सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु पंजीकरण प्रक्रिया दिनांक 20 मार्च 2026 से प्रारम्भ की जा रही है। पंजीकृत किसानों से इन फसलों की खरीद 1 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी।

उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदयदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू मापदण्ड के अनुसार चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,875 रुपए प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6,200 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

किसानों की सुविधा तथा खरीद से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6001 भी उपलब्ध कराया गया है।

वहीं, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण शिरीष वी. चान्दे ने बताया कि पंजीकृत किसानों से अनुरोध है कि वे अपने मोबाइल पर प्राप्त संदेश के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही अपनी एफएक्यू मापदण्ड की उपज संबंधित खरीद केन्द्र पर लेकर आएं। किसानों को यह भी ध्यान रखना होगा कि निर्धारित तिथि से अधिकतम 10 दिवस के भीतर ही उपज की तुलाई करवाई जा सकती है, ताकि समय पर उपज का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। जयपुर जिले में किसानों की सुविधा के लिए कुल 42 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां सरसों एवं चना की खरीद की जाएगी।

Read More खाड़ी देशों से जयपुर लौटना हुआ मुश्किल और महंगा, फ्लाइट किराए कई गुना बढ़े

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र