Rajasthan News
राजस्थान  जयपुर 

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी है। अवैध अल्टरेशन रोकने के लिए 4 रंगीन फोटो और डेटा 1 टीबी हार्ड डिस्क में सुरक्षित रखे जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
Read More...
राजस्थान  Top-News  जयपुर 

Jaipur Nagar Nigam Chunav 2026 Result LIVE : 150 वार्डो की मतगणना जारी, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को मिली हार, यहां देखें रिजल्ट

Jaipur Nagar Nigam Chunav 2026 Result LIVE : 150  वार्डो की मतगणना जारी, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को मिली हार, यहां देखें रिजल्ट जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की मतगणना में भाजपा 35 सीटों पर सफलता हासिल कर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 28 सीटों पर और निर्दलीय 4 सीटों पर विजयी रहे हैं। मेयर पद के प्रबल दावेदार भाजपा के सुनील कोठारी (वार्ड 112) और शैलेंद्र भार्गव (वार्ड 43) अपनी-अपनी सीटों से चुनाव जीत चुके हैं। वार्ड 25 और 47 में ईवीएम में खराबी के कारण मतगणना रोक दी गई।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

मोदी का मूल मंत्र जन सेवा ही प्रभु सेवा, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प: भजनलाल शर्मा

मोदी का मूल मंत्र जन सेवा ही प्रभु सेवा, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प: भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रक्तदान, गरीब कल्याण, 'आशीर्वाद का दीप' और 'नमो सेवा' जैसी जनसेवा गतिविधियां प्रदेश भर में चलाई जाएंगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पदयात्रा में शामिल तीन युवकों को कंटेनर ने कुचला, सालासर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे

पदयात्रा में शामिल तीन युवकों को कंटेनर ने कुचला, सालासर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे जायल से सालासर बालाजी दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को शुक्रवार देर रात हाइवे पर एक अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में नटवर भार्गव, राजेश भार्गव और विक्रम भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर में 6 सितंबर को गूंजेगा देशभक्ति संगीत, ‘वन्देमातरम-स्वर राष्ट्र के’ कार्यक्रम में शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जयपुर में 6 सितंबर को गूंजेगा देशभक्ति संगीत, ‘वन्देमातरम-स्वर राष्ट्र के’ कार्यक्रम में शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 6 सितंबर को आराधना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा “वंदेमातरम – स्वर राष्ट्र के” देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। समारोह में लाइव बैंड, संगीत और नृत्य के जरिए शहीदों को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन

जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RPCB) 19 अगस्त को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में वस्त्र उद्योग में सतत विकास पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित करेगा। कार्यशाला का उद्घाटन अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा करेंगी। इसमें अपशिष्ट जल की शून्य निकासी और सर्कुलर अर्थव्यवस्था जैसे तकनीकों पर चर्चा होगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को 

डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को  राजस्थान कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए 60% युवाओं को टिकट देने की रणनीति बनाई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार 'जिताऊ और टिकाऊ' उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही, कांग्रेस ने राज्य सरकार पर चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

नाग पंचमी पर जयपुर चिड़ियाघर में अनोखा नजारा, कोबरा के सामने आए दो चूजे, सांप ने शिकार नहीं कर दिया जीवनदान

नाग पंचमी पर जयपुर चिड़ियाघर में अनोखा नजारा, कोबरा के सामने आए दो चूजे, सांप ने शिकार नहीं कर दिया जीवनदान जयपुर चिड़ियाघर के बर्ड सेक्शन में नाग पंचमी के दिन एक अद्भुत घटना देखने को मिली। अपने बाड़े से निकलकर चूजों के पास पहुंचे एक जहरीले कोबरा ने उनका शिकार नहीं किया। सांप केवल पानी पीकर शांत मन से लौट गया, जिसे देख पर्यटक इसे नाग पंचमी का चमत्कार बताने लगे।
Read More...
राजस्थान  भरतपुर 

नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी

नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी राजस्थान के डीग में नगर परिषद के कनिष्ठ सहायक सचिन शर्मा ने आयुक्त कुलदीप फौजदार पर मारपीट, सीने में मुक्के मारने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च

जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने परकोटा क्षेत्र में 'जयपुर बचाओ मार्च' निकाला। संजय सर्किल से शुरू होकर बड़ी चौपड़ पहुंचे इस पैदल मार्च में सुनील शर्मा और प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने सड़क, पानी, बिजली, ट्रैफिक और अतिक्रमण के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
Read More...
राजस्थान  अलवर 

अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर

अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। सभा स्थल से लेकर शहर भर में सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। एक लाख लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिल्ली के सुरक्षा अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में लोकभवन में 'एट होम' का आयोजन

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में लोकभवन में 'एट होम' का आयोजन जयपुर स्थित राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर 'एट होम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपस्थित गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।
Read More...

Advertisement