चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक। आरसीएच, परिवार कल्याण, एनसीडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा। अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध और प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश।

जयपुर। सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आरसीएच, परिवार कल्याण, एनसीडी, एबीडीएन, मौसमी बीमारियां, बजट घोषणाएं, भूमि भवन  एवं आवंटन, एनीमिया मुक्त भारत अभियान सहित विभाग के समस्त कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध और प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) जयपुर प्रथम डॉ. इंद्रा गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) जयपुर प्रथम डॉ. धर्मेंद्र कराड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश शर्मा, डॉ. रतन सिंह ने ब्लॉक स्तर से खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी, बीपीएम, वीएनओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अध्यक्षता करते हुए डॉ. रवि शेखावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग और समन्वय आवश्यक है, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Read More राजस्थानी सिनेमा को नई पहचान देगा शॉर्ट मूवी फेस्टिवल, 14 अप्रैल को आयोजन

 

Read More जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग-48 के लिए बनेगी विस्तृत रिपोर्ट, माल परिवहन के नए विकल्प विकसित

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर