जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

एक मोटरसाइकिल बरामद 

जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी विशाल (21) को गिरफ्तार किया। 9.15 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ड्रग्स नेटवर्क की जांच शुरू।

जयपुर। पुलिस थाना हरमाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9.15 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह कार्रवाई सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के सुपरविजन में सीएसटी (CST) पुलिस आयुक्तालय जयपुर की टीम द्वारा की गई।

संदिग्ध को घेरकर पकड़ा :

पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ इंटेलिजेंस विकसित करते हुए तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिन्हित किया। पुख्ता सूचना मिलने के बाद सीएसटी टीम ने हरमाड़ा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रिद्धी-सिद्धी नगर तिराहा, बैनाड़ रोड के पास मोटरसाइकिल पर बैठे एक संदिग्ध युवक को रोका और तलाशी ली।

Read More होटल प्रबंधन संस्थान, जयपुर में स्वर्ण जयंती समारोह, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ होंगी मुख्य अतिथि

तलाशी के दौरान उसके पास से 9.15 ग्राम अवैध स्मैक ड्रग्स बरामद हुई। इस मामले में हरमाड़ा थाने में प्रकरण संख्या 120/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More परिवहन विभाग की बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती : टैक्स जमा नहीं कराने वाली बसों से होगी वसूली, फ्लाइंग स्क्वॉड को बसों को जब्त करने के निर्देश

यह सामान हुआ बरामद :

Read More 5 हजार के इनामी आरोपी अरबाज उर्फ काला गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

9.15 ग्राम अवैध स्मैक
मोटरसाइकिल नंबर RJ59 SC 5739

गिरफ्तार आरोपी :

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र सावंत सिंह उर्फ मुकेश (21 वर्ष) निवासी प्लॉट नंबर 403, रिद्धी सिद्धी नगर, बोयतावाला, थाना हरमाड़ा, जयपुर (पश्चिम) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/21 तथा 111(2)(बी) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ड्रग्स किस नेटवर्क के माध्यम से लाता और सप्लाई करता था।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर