जामडोली पुलिस की कार्रवाई : 5 मामलों में वांछित 10 हजार का इनामी भूमाफिया अजीत सिंह उर्फ जीतू गिरफ्तार 

लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था

जामडोली पुलिस की कार्रवाई : 5 मामलों में वांछित 10 हजार का इनामी भूमाफिया अजीत सिंह उर्फ जीतू गिरफ्तार 
जामडोली थाना पुलिस ने भूखंडों पर अवैध कब्जे के पांच मामलों में वांछित 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अजीत सिंह उर्फ जीतू (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।

जयपुर। जामडोली थाना पुलिस ने अवैध रूप से भूखंडों पर कब्जा करने के पांच प्रकरणों में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अजीत सिंह उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के अनुसार, महेश विहार कॉलोनी, सुमेल रोड पर अवैध रूप से भूखंडों पर कब्जा करने के संबंध में थाना जामडोली में अभियोग संख्या 40/2026, 45/2026, 46/2026, 47/2026 और 48/2026 दर्ज हैं। इन सभी मामलों में अजीत सिंह वांछित था। उसकी लगातार फरारी को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व की ओर से गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एडीसीपी पारस जैन ने बताया कि टीम ने तकनीकी सहायता और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आरोपी की तलाश की। पुलिस टीम ने 26 नवंबर 2026 को अजीत सिंह उर्फ जीतू (33) निवासी प्लॉट नंबर 29, आरके पुरम कॉलोनी, थाना बस्सी, जयपुर पूर्व को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर महेश विहार नाम से विकसित कॉलोनी की 1500 वर्गगज विवादित भूमि के विवादित होने की जानकारी के बावजूद अपने लाभ के लिए दूसरे व्यक्ति खरीदने का आरोप है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश
पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर द्वारा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रणजीत...
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 15 और 20 लाख में बेचे थे पेपर 
हेमंत कुमार के गीतों और किस्सों से सजेगी शाम, रविवार को होगा ‘सुन जा दिल की दास्तां’
हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव : नैनवां में पुलिस-विधायक में धक्का-मुक्की, धोद-नीमकाथाना में बगावत
जामडोली पुलिस की कार्रवाई : 5 मामलों में वांछित 10 हजार का इनामी भूमाफिया अजीत सिंह उर्फ जीतू गिरफ्तार 
जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त विभाग ने तेज की बजट की तैयारी