प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव : नैनवां में पुलिस-विधायक में धक्का-मुक्की, धोद-नीमकाथाना में बगावत

28 नवंबर को उप-प्रधानों के चुनाव संपन्न होंगे

प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव : नैनवां में पुलिस-विधायक में धक्का-मुक्की, धोद-नीमकाथाना में बगावत
राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए मतदान जारी है। परिणाम शाम तक घोषित होंगे, जबकि 28 नवंबर को उप प्रधानों के चुनाव होंगे। चुनाव के दौरान बूंदी की नैनवां समिति में विधायक अशोक चांदना और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

जयपुर। राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज प्रधान पद के लिए मतदान हो रहा है, जिसके परिणाम शाम तक घोषित होने के साथ ही सभी समितियों को नए प्रधान मिल जाएंगे। इसके बाद 28 नवंबर को उप-प्रधानों के चुनाव संपन्न होंगे।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में सियासी हलचल और हंगामा देखने को मिला। बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति में गाड़ी की एंट्री को लेकर हिंडौली से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। वहीं, सीकर जिले में दोनों प्रमुख दलों को बगावत का सामना करना पड़ा। धोद पंचायत समिति में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद रणवा के खिलाफ भाजपा के ही ओमप्रकाश बिजारणियां ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया, जबकि कांग्रेस के राजेंद्र सामोता ने अपना नाम वापस ले लिया। सीकर की ही नीमकाथाना पंचायत समिति में टिकट कटने से नाराज गीता देवी ने निर्दलीय ताल ठोक दी और उनके समर्थकों ने बाड़ाबंदी में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

अन्य प्रमुख सीटों पर भी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। उदयपुर की सायरा पंचायत समिति से कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा है। जोधपुर के पीपाड़ शहर में कांग्रेस ने पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की पोती और जोधपुर जिला प्रमुख प्रमिला चौधरी की बहू सोनिया चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शेखावाटी क्षेत्र समेत अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में...
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, पांच थानों के परिवादियों को मिलेगी राहत
सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 15 और 20 लाख में बेचे थे पेपर 
हेमंत कुमार के गीतों और किस्सों से सजेगी शाम, रविवार को होगा ‘सुन जा दिल की दास्तां’
हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव : नैनवां में पुलिस-विधायक में धक्का-मुक्की, धोद-नीमकाथाना में बगावत