सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश

आचार संहिता से पहले शीघ्र सुनवाई कराकर स्पष्ट करें स्थिति

सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश
पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर द्वारा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रणजीत सिंह के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा चंडीगढ़ की अदालत से खारिज होने को आम आदमी पार्टी की आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश बताया है।

चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की ओर से उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रणजीत सिंह के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा चंडीगढ़ की अदालत द्वारा खारिज किए जाने को आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश करार दिया है। जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि अदालत ने स्पष्ट किया है कि न्यायमूर्ति सिंह के खिलाफ मुकदमा दायर करने का कोई आधार नहीं बनता। 

उन्होंने दावा किया कि 20 अगस्त को दुष्कर्म के एक मामले में पांच करोड़ रुपये की कथित मांग से जुड़े बयानों के आधार पर दायर मुकदमे में अधूरी और चुनिंदा वीडियो क्लिप का सहारा लिया गया तथा महत्वपूर्ण संदर्भ और न्यायिक कार्यवाही की जानकारी को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार आलोचकों को दबाने के लिए चुनिंदा और अधूरी कानूनी कार्रवाई करती है। भाजपा प्रदेश पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में निशाने पर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश थे, अन्यथा किसी आम नागरिक के खिलाफ पुलिस में झूठे मामले दर्ज कराए जा सकते थे।

जाखड़ ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि यदि उन्हें अपनी पत्नी की बेगुनाही पर पूरा भरोसा है तो वे अदालत में शीघ्र सुनवाई की मांग करें और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इस मामले में स्थिति स्पष्ट करवाएं। उन्होंने 'मावां-धीयां सत्कार योजना' का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली सरकार को इस दुष्कर्म मामले की पीड़िता की गरिमा और न्याय के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता भी किसी की बेटी या मां है और उसके सम्मान तथा न्याय को राजनीतिक मंचों पर किए जाने वाले दावों से अधिक महत्व दिया जाना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शेखावाटी क्षेत्र समेत अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में...
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, पांच थानों के परिवादियों को मिलेगी राहत
सुनील जाखड़ का आप पर हमला, बोले- मानहानि का मुकदमा खारिज होना आलोचकों को डराने की रणनीति का पर्दाफाश
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 15 और 20 लाख में बेचे थे पेपर 
हेमंत कुमार के गीतों और किस्सों से सजेगी शाम, रविवार को होगा ‘सुन जा दिल की दास्तां’
हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव : नैनवां में पुलिस-विधायक में धक्का-मुक्की, धोद-नीमकाथाना में बगावत