राहुल गांधी की हिम्मत कैसे हुई? तेलंगाना के मुद्दों पर केटीआर ने कांग्रेस को घेरा

बीआरएस विधायकों के दल-बदल पर जताई नाराजगी

राहुल गांधी की हिम्मत कैसे हुई? तेलंगाना के मुद्दों पर केटीआर ने कांग्रेस को घेरा
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव (केटीआर) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हैदराबाद दौरे और 'भारत समिट 2026' के आयोजन को लेकर तीखा हमला बोला।

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव (केअीआर) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि वह तेलंगाना से जुड़े कई मुद्दों पर चुप रहे और अब वह प्रचार के लिए यहां आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि  राहुल गांधी तेलंगाना से जुड़े कई मुद्दों पर चुप रहे, और अब वे जनता के 100 करोड़ रुपये खर्च करके केवल प्रचार करने के लिए राज्य में आ रहे हैं।

केटीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब नौकरियों की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं पर कथित पुलिस हमले हुए या जब एचवाईडीआरएए के बुलडोजरों ने लोगों के घर गिराए, तब राहुल गांधी चुप क्यों रहे? उन्होंने इस बात के लिए भी राहुल गांधी की आलोचना की कि उन्होंने 'कांचा गाचीबोवली' में 10 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाने, केबीआर पार्क के इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचने और कांग्रेस द्वारा बीआरएस के 10 विधायकों को कथित तौर पर खरीदे जाने के मामलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इसके अलावा केटीआर ने महिला विधायकों के साथ कथित बदसलूकी, किसानों और बुनकरों की आत्महत्या, पत्रकारों की आधी रात को गिरफ्तारी, जमीन हड़पने और कांग्रेस नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी चिंता जताई। केटीआर ने कांग्रेसफेल्डतेलंगाना हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए पूछा, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप चुप रहे। अब, तेलंगाना की जनता के 100 करोड़ रुपये खर्च करके, आप बेशर्मी से प्रचार करने के लिए यहां आ रहे हैं। राहुल गांधी, आपकी हिम्मत कैसे हुई?

Post Comment

Comment List

Latest News

जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना पेयजल सप्लाई बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना...
विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
राहुल गांधी की हिम्मत कैसे हुई? तेलंगाना के मुद्दों पर केटीआर ने कांग्रेस को घेरा
शुरुआती कारोबार में रुपये की 7 पैसे की बढ़त, डॉलर के मुकाबले 94.05 के स्तर पर खुला
कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग का रास्ता साफ, सरकार ने लागू किए नए नियम 
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव  
अब गोवा जाना होगा और भी आसान! PM Modi आज करेंगे भारत की सबसे लंबी अवधि वाली "वंदे भारत ट्रेन" का उद्घाटन, जानें क्या होगा रूट?