तेज रफ्तार कार से महिला को कुचलने का प्रयास, एफआईआर दर्ज

टक्कर से बाल-बाल बची महिला

तेज रफ्तार कार से महिला को कुचलने का प्रयास, एफआईआर दर्ज
जयपुर के खोहनागोरियान क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। दूसरी ओर, जवाहर नगर थाना पुलिस ने मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार कार से 66 वर्षीय बुजुर्ग मोहन लाल को कुचलने वाले आरोपी बैंककर्मी ड्राइवर तेज प्रकाश को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

जयपुर। खोहनागोरियान थाना इलाके का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए चालक एक महिला को टक्कर मारने से बाल-बाल चूक गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे। कार की रफ्तार और चालक की लापरवाही देखकर महिलाओं ने विरोध जताया और घटना का वीडियो बनाया। इसमें कार चालक एक महिला की तरफ गाड़ी बढ़ाता दिख रहा है। महिला किसी तरह कार की चपेट में आने से बच गई।  जवाहर नगर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग को कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

थानाप्रभारी सरला यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तेज प्रकाश (28) रामपुरा पावटा का रहने वाला है और लालकोठी स्थित एक निजी बैंक में नौकरी करता है। शुक्रवार शाम  4.30 बजे वह अपने दोस्त निशांत की कार लौटाने जवाहर नगर जा रहा था। रास्ता भूलने पर वह मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो बैठा और सिंधी कॉलोनी कच्ची बस्ती में घर के बाहर कुर्सी पर बैठे मोहन लाल (66) को कुचल दिया। इसके बाद ठेले को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आया 7 साल का बच्चा, गर्दन पर लगे 17 टांके जयपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आया 7 साल का बच्चा, गर्दन पर लगे 17 टांके
जयपुर के गलतागेट चौराहे के पास रविवार सुबह माता-पिता के साथ स्कूटी पर जा रहे सात वर्षीय मासूम अबू तल्हा...
होर्मुज में 3 टैंकरों ने तोड़ा नियम : एक बारूदी सुरंग से टकराया, 2 ने बदला रास्ता
रवि पुष्य पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक, 1008 मोदक किए अर्पित
''मन की बात'' में PM Modi की बड़ी अपील, ठगी वाले कॉल की संचार साथी ऐप पर करें शिकायत; 5000 करोड़ बचाए
विश्व मूवमेंट डिसऑर्डर दिवस: हाथों का कंपन और चाल में बदलाव, हो सकता है मूवमेंट डिसऑर्डर, जद में युवा भी
खोल के हनुमानजी मंदिर में लक्खी अन्नकूट आज: 61 भट्टियां, 22 चूल्हे, 13 खंडों में होगी पंगत प्रसाद की व्यवस्था, पांच हजार कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्थाएं
अफगानिस्तान में स्कूल के पास भीषण विस्फोट, 22 लोगों की मौत, 147 घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी