स्कूली बच्चों से भरा वाहन पिलर से टकराकर पलटा, 2 बच्चों समेत चालक घायल
सोडाला में भारत जोड़ो सेतु पुलिया के पास हादसा
भारत जोड़ो सेतु पुलिया के पास स्कूली बच्चों से भरा वाहन रोड लाइट के पिलर से टकराकर पलट गया। वाहन में चालक समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में चालक नीरज और दो बच्चे आराध्या व भव्य घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जयपुर। सोडाला थाना इलाके में 3.10 बजे भारत जोड़ो सेतु पुलिया के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक वाहन रोड लाइट के पिलर से टकराकर पलट गया। वाहन में चालक नीरज निवासी वैशाली नगर और 8 बच्चे सवार थे। हादसे में चालक और 2 बच्चे आराध्या और भव्य घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
थानाधिकारी मनोज बैरवाल ने बताया कि जवाहर नगर स्थित एक स्कूल के बच्चों को लेकर वाहन भारत सेतु पुलिया से सोडाला की ओर जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।
Tags: children
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Nov 2026 12:40:54
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात...

Comment List