जेएलएन मार्ग पर जाम से राहत के लिए ग्रेड सेपरेटर और यू-टर्न बनेंगे, पैदल यात्रियों के लिए भी बनेगी बेहतर व्यवस्था

सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर जोर

जेएलएन मार्ग पर जाम से राहत के लिए ग्रेड सेपरेटर और यू-टर्न बनेंगे, पैदल यात्रियों के लिए भी बनेगी बेहतर व्यवस्था
राहत दिलाने के लिए जेडीए सड़क का कायाकल्प करेगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को कार्यों का निरीक्षण कर तय समय में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। योजना में नए फुटपाथ क्रॉसिंग, ग्रेड सेपरेटर, रोटरी और यू-टर्न के साथ सौंदर्यीकरण व लैंडस्केपिंग पर भी जोर रहेगा।

जयपुर। जेएलएन मार्ग पर यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जेडीए सड़क पुनर्विकास और यातायात सुधार के कार्य कर रहा है। शनिवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जयपुर को आधुनिक और जाम मुक्त बनाने के लिए सड़क पर यातायात बाधाओं को दूर करने के साथ सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग पर भी ध्यान दिया जाए।

पैदल यात्रियों के लिए भी बनेगी बेहतर व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने प्रस्तावित पैदल यात्री क्रॉसिंग, ग्रेड सेपरेटर, रोटरी और यू-टर्न की योजनाओं की जानकारी ली। स्कूल आॅफ  प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के परामर्श से तैयार पुनर्विकास योजना में पैदल यात्रियों, गैर मोटर चालित परिवहन और वाहनों की आवाजाही के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया गया है।

सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर जोर

Read More सामाजिक चेतना अभियान के तहत कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने राज्यपाल से की मुलाकात, कहा- कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक 

मुख्य सचिव ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान सड़क सुरक्षा और आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य समय पर पूरे हों ताकि जेएलएन मार्ग पर यातायात का दबाव कम हो और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन मिल सके।

Read More पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

Tags: relief

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात...
न हेलमेट तो खतरा, न सीट बेल्ट तो जान जोखिम में... बच्चों को समझाए ट्रैफिक के नियम
बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह
परिसीमन विधेयक पर घिरे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र के लिए खतरा है प्रस्तावित व्यवस्था
स्कूली बच्चों से भरा वाहन पिलर से टकराकर पलटा, 2 बच्चों समेत चालक घायल
उत्तराखंड में पेड़ पर अटकी कार,एक दोस्त की खाई में गिरने से मौत
गहलोत आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल का आकलन करें : राठौड़