झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा

अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात भारी वाहन की टक्कर में बिहार के नालंदा जिले के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। सभी रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कल देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना पैंकी गांव के समीप हुई। जान गंवाने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार मासूम बच्चे शामिल हैं। एक यात्री की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि एक स्कॉर्पियो बिहार के नालंदा के जंघरों गांव के 14 लोग को लेकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर जा रही थी। इसी दौरान रामगढ़ के पैंकी के पास स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई। सूचना पर कुजू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां यहां डॉक्टरों ने 13 लोगों की मौत होने पुष्टि की है जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, एसडीपीओ आलोक रंजन समेत प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों में से प्रत्येक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर कहा, झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। 

घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुःख जताया है और कहा कि रामगढ़ में पैंकी गांव के पास एनएच-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है।

Read More पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात...
न हेलमेट तो खतरा, न सीट बेल्ट तो जान जोखिम में... बच्चों को समझाए ट्रैफिक के नियम
बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह
परिसीमन विधेयक पर घिरे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र के लिए खतरा है प्रस्तावित व्यवस्था
स्कूली बच्चों से भरा वाहन पिलर से टकराकर पलटा, 2 बच्चों समेत चालक घायल
उत्तराखंड में पेड़ पर अटकी कार,एक दोस्त की खाई में गिरने से मौत
गहलोत आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल का आकलन करें : राठौड़