बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह

जनता का पैसा विज्ञापनों में बहाया

बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह
जयपुर। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें प्रदेश का सबसे झूठा नेता बताया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने पांच साल में कुशासन और विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए जनता का पैसा विज्ञापनों में बहाया। ईआरसीपी और यमुना जल समझौते अटकाए रखे, जबकि भजनलाल सरकार ने तीन साल में इन्हें धरातल पर उतारा।

जयपुर। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अशोक गहलोत प्रदेश के सबसे झूठे नेता हैं। वे बार-बार झूठे और भ्रामक दावे करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास करते है। यदि गहलोत सरकार ने वास्तव में अच्छे काम किए थे, तो जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता क्यों दिखाया, इसलिए गहलोतजी को अब अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने की आदत छोड़ देनी चाहिए और अपनी सरकार के 5 साल के कुशासन और विफलताओं को याद करना चाहिए।

गहलोत ने अपनी सरकार की नाकामियों और काले कारनामों पर गुलाबी पर्दा डालने के लिए निजी एजेंसी को ठेका दिया तथा जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाया। उन्हें विज्ञापन के नाम पर राजनीति करने के बजाय अपने शासनकाल में सरकारी धन के इस्तेमाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस की सरकार में ईआरसीपी और यमुना जल समझौते अटके रहे। प्रदेश के लिए पानी के लिए जो गहलोतजी सपने में भी नहीं सोच पाए, उन कामों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केवल तीन साल में ही धरातल पर उतारकर दिखाए हैं। इससे गहलोत की राजनीतिक ईर्ष्या साफ दिखाई दे रही हैं।

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
:झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास देर रात एक स्कॉर्पियो और अज्ञात...
न हेलमेट तो खतरा, न सीट बेल्ट तो जान जोखिम में... बच्चों को समझाए ट्रैफिक के नियम
बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह
परिसीमन विधेयक पर घिरे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र के लिए खतरा है प्रस्तावित व्यवस्था
स्कूली बच्चों से भरा वाहन पिलर से टकराकर पलटा, 2 बच्चों समेत चालक घायल
उत्तराखंड में पेड़ पर अटकी कार,एक दोस्त की खाई में गिरने से मौत
गहलोत आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल का आकलन करें : राठौड़