गहलोत का बीजेपी-आरएसएस पर तीखा हमला, बोले- फासीवादी ताकतों से लोकतंत्र खतरे में, पूरे देश को करना होगा मुकाबला
पार्टी की जिम्मेदारी मिले तो पीछे नहीं हटूंगा
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को दिल्ली से जयपुर लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन को उनका व्यक्तिगत फैसला बताया। उन्होंने कहा कि लोग लंबे समय से उनके बारे में तरह-तरह की बातें करते रहे, इसलिए उन्होंने अपनी बात किताब के माध्यम से रखी। यह यूपी या पंजाब चुनाव से पहले राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास नहीं है। बीजेपी जैसी सोच रखती है, वैसा करती है, लेकिन कांग्रेस वैसा नहीं करती।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की अटकलों पर गहलोत ने कहा कि तीन साल से ऐसी बातें सुन रहे हैं। न जयपुर में, न दिल्ली में कोई चर्चा हुई, न कोई हिंट मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थान वालों की सेवा करना उनकी भावना है, पद रहे या न रहे।
पार्टी की जिम्मेदारी संभालने पर कहा कि हाईकमान का फैसला सर्वोपरि है। जहां कहा जाएगा, जिम्मेदारी लेने से इनकार नहीं करेंगे। पार्टी का हित सबसे ऊपर है। पार्टी की सेवा का मतलब देश की सेवा है। लोकतंत्र खतरे में है। सत्ता में बैठी बीजेपी-आरएसएस फासीवादी ताकतें हैं, जिन्हें लोकतंत्र में यकीन नहीं। अगर लोकतंत्र बचाना है तो पूरे देश को इनका मुकाबला करना होगा। केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा वाले बयान पर गहलोत ने कहा कि 30 साल से ऐसी बातें चुनावों के आसपास सुनते आ रहे हैं। सोनिया की किताब में राजस्थान के जिक्र को लेकर उन्होंने कहा कि कोई अलग अध्याय नहीं है, सिर्फ पुराने अनुभवों का उल्लेख है।

Comment List