उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला

उप जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दांव-पेच

उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब उप जिला प्रमुख पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अलवर, जैसलमेर, दौसा और धौलपुर में कांग्रेस निर्विरोध जीती, जबकि जयपुर, उदयपुर, अजमेर, नागौर और प्रतापगढ़ में रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले 37 जिला परिषदों में हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 और भाजपा ने 10 सीटें जीती थीं।

जयपुर। राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब उप जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अलवर, जैसलमेर, दौसा और धौलपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इन जिलों में अन्य किसी दल ने प्रत्याशी नहीं उतारा। वहीं नागौर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उम्मीदवार नहीं दिए। यहां आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला है।

जयपुर में कांग्रेस ने सुनील कुमावत को मैदान में उतारा है। उन्होंने जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की पूर्व जिला प्रमुख रमा चोपड़ा को हराया था। भाजपा ने वार्ड 35 से निर्वाचित सीताराम शर्मा पर दांव लगाया है। उदयपुर में कांग्रेस के उदयलाल डामोर और भाजपा के पूर्व विधायक दलीचंद आमने-सामने हैं। अजमेर में भाजपा ने सुनीता लांबा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने रजिया को टिकट दिया है। प्रतापगढ़ में भाजपा ने बीएपी उम्मीदवार रमेश मीणा को समर्थन दिया है। इससे पहले 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 10, बीएपी ने 2 और आरएलपी ने एक सीट जीती थी।

कहां कौन बना जिला प्रमुख-उपजिला प्रमुख

जिला परिषद जिला प्रमुख उपजिला प्रमुख
जयपुर यशवीर सूरा, कांग्रेस  
जोधपुर प्रमिला चौधरी, कांग्रेस  
उदयपुर हिम्मत सिंह झाला, भाजपा  
अलवर अनिता मीणा, कांग्रेस अर्जुन सिंह, कांग्रेस (निर्विरोध)
अजमेर पूजा भंसाली, भाजपा  
सीकर सुनीता गठाला, कांग्रेस  
बीकानेर निकिता डूडी, कांग्रेस  
नागौर पांचाराम, आरएलपी  
भरतपुर रेनू वाला, कांग्रेस  
डीग रेनू सिंह, भाजपा  
धौलपुर अनीशा सिंह, कांग्रेस वीर सिंह मीणा, कांग्रेस (निर्विरोध)
राजसमंद सुंदर देवी कीर, कांग्रेस  
दौसा बीना बैरवा, कांग्रेस छोटूराम मीणा, कांग्रेस (निर्विरोध)
ब्यावर ममता गुर्जर, कांग्रेस  
बालोतरा सुशीला, भाजपा  
खैरथल-तिजारा इंद्रजीत यादव, भाजपा  
कोटपूतली-बहरोड़ रामनिवास, कांग्रेस  
पाली सीता, भाजपा  
चित्तौड़गढ़ रतनी देवी, कांग्रेस  
भीलवाड़ा कैलाश चंद मीणा, कांग्रेस  
बाड़मेर गफूर अहमद, कांग्रेस  
जैसलमेर संतोष कुमारी, कांग्रेस हरीश धनदेव, कांग्रेस (निर्विरोध)
सवाई माधोपुर आशा देवी, कांग्रेस  
फलोदी यशवंत कंवर, कांग्रेस  
प्रतापगढ़ हकरी कुमारी, भाजपा  
जालोर आसू राम, कांग्रेस  
सलूंबर पुष्पा देवी, कांग्रेस  
टोंक अलका बैरवा, कांग्रेस  
झालावाड़ वर्षा झाला, भाजपा  
चूरू कनिका सिंह, भाजपा  
बूंदी हंसा गुर्जर, कांग्रेस  
डीडवाना-कुचामन बुद्धाराम, भाजपा  
हनुमानगढ़ रेणू, कांग्रेस  
डूंगरपुर अनुतोष, बीएपी  
बांसवाड़ा रीना, बीएपी  
झुंझुनूं कोमल भंवरिया, कांग्रेस  
सिरोही गुमान सिंह, कांग्रेस  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
झोटवाड़ा सर्किल के खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा और कालवाड़ थानों के परिवादियों की होगी जनसुनवाई परिवादियों की परिवेदनाओं का...
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
65 पैसे की ऐतिहासिक मजबूती के बाद रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.40 के स्तर पर पहुंचा rupee
मौसमी बीमारियों की मार से घर-घर में लोग बीमार : वातावरण में फैले एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस 
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला
राजस्थान में युवा नेतृत्व को मौका, 7 जिलों को मिले जेन-जी जिला प्रमुख